एजुकेशन

कश्मीर में बदला स्कूलों का समय, 19 नवंबर से लागू होगा नया शेड्यूल, जानें कितने बजे लगेगी क्लास

कश्मीर घाटी में मौसम के बदलते हालात को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर (DSEK) ने नया टाइम टेबल जारी किया है। यह शेड्यूल 19 नवंबर से लागू होगा।

Image

कश्मीर में बदला स्कूलों का समय (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

कश्मीर घाटी में मौसम के बदलते हालात को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर (DSEK) ने नया टाइम टेबल जारी किया है। यह शेड्यूल 19 नवंबर से लागू होगा। इसके दायरे में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्र आएंगे। नए आदेश के मुताबिक, कश्मीर संभाग के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को तय समय के अनुसार ही संचालित करना होगा। खास बात यह है कि अब श्रीनगर शहर और उसके बाहर स्थित स्कूलों के लिए अलग-अलग समय नहीं रहेगा। शहरी और ग्रामीण इलाकों के सभी स्कूलों पर एक समान शेड्यूल लागू होगा।

नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल दोपहर 2:30 बजे होंगे बंद

DSEK के नए टाइम टेबल के अनुसार, नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी और दोपहर 2:30 बजे तक चलेंगी। वहीं, 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुलेंगे।

कक्षास्कूल शुरू होने का समयछुट्टी का समय
नर्सरी से 8वींसुबह 10:30 बजेदोपहर 2:30 बजे
9वीं से 12वींसुबह 10:30 बजेदोपहर 3:30 बजे

पहले क्या था स्कूलों का समय?

नए आदेश से पहले श्रीनगर नगर निगम की सीमा में आने वाले स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलते थे। वहीं, नगर निगम सीमा से बाहर के स्कूलों का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक था। अब इस व्यवस्था को बदलकर पूरे कश्मीर संभाग में एक जैसा टाइम टेबल लागू किया गया है। खासकर छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों को अब पहले की तुलना में जल्दी छुट्टी मिलेगी।

अभिभावक स्कूल से जरूर करें संपर्क

नया शेड्यूल 19 नवंबर, गुरुवार से लागू होगा। हालांकि आदेश में ठंड को बदलाव की स्पष्ट वजह नहीं बताया गया है, लेकिन यह फैसला घाटी में गिरते तापमान के बीच आया है। अभिभावकों और विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे नए समय की जानकारी के लिए अपने स्कूल से संपर्क कर लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article