हेल्थ

देर रात Reels स्क्रॉल करने से सेहत को होते हैं 5 नुकसान, सेहतमंद रहना है तो बदलें ये आदत

Disadvantages Of Scrolling Reels In Hindi: अगर आपको भी देर रात तक रील्स देखने की आदत है, तो इस आदत को आज से ही बदल लें। लंबे समय में इसकी वजह से आपकी सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है। यह आपके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाता है।

Image

Side Effects Of Watching Reels

Photo : Shutterstock.com

Disadvantages Of Scrolling Reels In Hindi: आजकल लोग अपना अधिकांश समय सोशल मीडिया रील्स देखने में बिताते हैं। इसके अलावा, बहुत से लोग तो अपने बच्चों को भी रील्स मोबाइल फोन थमा देते हैं। रील्स स्क्रॉल करते-करते कब समय बीत जाता है, कुछ पता ही नहीं चलता। लेकिन रील्स देखने की यह लत सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है। लोग सोने से पहले भी देर रात तक रील्स देखते हैं। इससे न सिर्फ उन्हें रात में अनिद्रा की समस्या होती है, बल्कि इसके कारण कई अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको भी देर रात तक रील्स देखने की आदत है, तो आपको आज से ही इस आदत में सुधार कर लेना चाहिए। इसका आपकी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इस लेख में हम आपको देर रात तक रील्स देखने के नुकसान बता रहे हैं।

देर रात तक रील्स देखने से सेहत को ये नुकसान हो सकते हैं- Side Effects Of Scrolling Reels At Night In Hindi

नींद के दौरान बेचैनी

बहुत लंबे समय तक रील्स स्क्रॉल करने से आपको रात में सोने से परेशानी महसूस होती है। आपको बहुत देर तक नींद नहीं आती और अगर आती भी है रात में बार-बार आंख खुलने और बेचैनी महसूस होने जैसी समस्याएं होती हैं।

सुबह होता है सिरदर्द

रात को देर से सोने और ठीक से नींद न आने की वजह से लोगों को सुबह गंभीर सिरदर्द की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपको सुबह देर से भी उठते हैं।

दिनभर रहते हैं थके हुए

जो लोग रोज देर रात तक रील्स देखते हैं उनके साथ यह समस्या काफी देखने को मिलती है, कि वे सुबह देर से उठते हैं और दिन थकान या आलस्य महसूस करते हैं।

आंखों को पहुंचता है नुकसान

मोबाइल से निकलने वाली हानिकारक लाइट आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचाती है। इससे आंखों पर तनाव बढ़ता है और आंखों में ड्राईनेस भी हो जाती है। इसकी वजह से आंखों में सूजन, दर्द, लालिमा और ठीक से दिखाई न देने की समस्या भी हो सकती है।

मानसिक स्वास्थ्य होता है खराब

जो लोग देर रात रील्स स्क्रोल करते हैं वे दिनभर चिड़चिड़ा और अकेलापन महसूस करते हैं। कुछ समय के लिए फोन रखने पर ही उन्हें बेचैनी महसूस होने लगती है। वे समाज से पूरी तरह से अलग होने लगते हैं, साथ ही एंग्जायटी और तनाव जैसी स्थितियों का भी सामना करते हैं।

अगर आप भी देर रात तक रील्स स्क्रॉल करते रहते हैं, तो आपको आज से ही ऐसा करना बंद कर देना चाहिए। इससे आप कई गंभीर समस्याओं से दूर रहेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article