हेल्थ

Healthy Food List: पेट की चर्बी जलाने में कौन से खाद्य पदार्थ मदद करते हैं, यहां देखें वजन करने के लिए कौन सी पौष्टिक चीजें खाएं

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Aug 10, 2023, 10:55 AM IST

Healthy Food List For Weight Loss: Healthy Food List in Hindi- पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में बदलाव करने होंगे। यहां जानें पेट की चर्बी जलाने में कौन से खाद्य पदार्थ मदद करते हैं, वजन करने के लिए कौन सी पौष्टिक चीजें खाएं।

Image

Healthy Food List For Weight Loss (Credit: Pixabay)

Healthy Food List For Weight Loss: Healthy Food List in Hindi: बाहर निकला हुआ पेट अक्सर शर्मिंदगी का कारण बन सकता है। हमारी लापरवाही से पेट के साथ पूरी बॉडी का शेप बिगड़ जाता है और फिर पछतावा करते हैं। अगर आप भी ऐसी ही शर्मिंदगी का शिकार हैं तो बिना देर किए पेट की चर्बी कम करने की दिशा में काम करना शुरू कर दीजिए।पेट की चर्बी कम करने के लिए बहुत से उपाय हैं लेकिन ये सभी के लिए एक जैसा काम नहीं करते हैं। पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में बदलाव करने होंगे। यहां जानें पेट की चर्बी जलाने में कौन से खाद्य पदार्थ मदद करते हैं, वजन करने के लिए कौन सी पौष्टिक चीजें खाएं।

Healthy Food List For Weight Loss

नारियल तेल

अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं को अपने कुकिंग ऑयल को बदलकर नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।

अंडा और नेचुरल शुगर

अगर आप पेट की चर्बी से परेशान हैं तो खाने में अंडा शामिल करें। अंडा प्रोटीन का स्रोत है। यह पेट को भरता है लेकिन चर्बी नहीं बढ़ाता है। आर्टिफिशियल स्वीटनर्स की बजाय आप नेचुरल शुगर का सेवन कर सकते हैं।

सब्जियों का सूप

पेट की चर्बी कम करने के लिए ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिनसे पेट तो भरे लेकिन पेट पर चर्बी ना चढ़े। इसलिए सब्जियों के सूप का सेवन करें।

फलों का सेवन

फल हमारे शरीर को ऊर्जा देते हैं और पाचन को भी दुरुस्त रखते हैं। पेट की चर्बी की समस्या से जूझ रहे हैं तो रोटी की बजाय फलों का सेवन करें।

चिया सीड्स

वेट लॉस के लिए बहुत जरूरी हैं ये चीज चिया सीड्स के अंदर इनसॉल्यूबल फाइबर होता है, जो वजन कम करने के लिए बहुत जरूरी है।

एवोकाडो

एवोकाडो खाना पेट की चर्बी को जलाने में मदद करने का एक शानदार तरीका हो सकता है। आप मेयो के स्थान पर सैंडविच पर एवोकैडो फैला सकते हैं, सलाद में कटा हुआ एवोकैडो जोड़ सकते हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article