हेल्थ

तेजी से वजन घटाना है तो खाएं ये 5 तरह की दालें, पिघलेगी शरीर की चर्बी और मिलेगा जबरदस्त रिजल्ट

Best Pulses For Weight Loss: अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको इन 5 तरह की दालों को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। इन्हें खाने से आपको शरीर की चर्बी कम करने में मदद मिलेगी और शरीर में पोषण की कमी से भी बचाव होगा। इन्हें खानें से आपको जल्द रिजल्ट देखने को मिलेंगे।

Image

Best Pulses For Weight Loss

Best Pulses For Weight Loss: जब वजन घटाने की बात आती है, तो हम क्या खाते हैं और क्या नहीं, इसकी बहुत अहम भूमिका होती है। हमेशा यह सलाह दी जाती है कि वेट लॉस डाइट में ऐसी चीजें अधिक शामिल करनी चाहिएं, जिनमें प्रोटीन, फाइबर, फैट और शरीर के लिए जरूरी अन्य पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए वजन घटाने के लिए लोग अपनी डाइट में दाल जरूर शामिल करते हैं। आपको बता दें कि दाल प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत होती हैं और ये पोषण का पावर हाउस हैं। दाल की कई किस्में और प्रकार होते हैं, जिन्हें आप अपनी वेट लॉस डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। अलग-अलग तरह की दाल खाने से न सिर्फ आपको तेजी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है, बल्कि ऐसा करने से आप बोरियत भी महसूस नहीं करेंगे। अब सवाल यह उठता है कि वजन घटाने के लिए कौन-कौन सी दाल बेस्ट हैं? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

मोटापा कम करने के लिए कौन सी दाल सबसे अच्छी है- Which Pulses Are Best For Weight Loss In Hindi

1. काली उड़द (Urad Dal)

यह दाल फाइबर और प्रोटीन का बुहत अच्छा स्रोत है। साथ ही, खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इनमें रेसिस्टेंट स्टार्च होते हैं, जो भूख कंट्रोल करते हैं। इससे आप कम कैलोरी का सेवन करते हैं।

2. मूंग की दाल (Moong Dal)

वजन घटाने की बात हो या बढ़ाने की लोग इस दाल का सेवन सबसे अधिक करते हैं। आपने अक्सर लोगों को अंकुरित मूंग खाते देखा होगा। ये दाल पोषण से भरपूर होती हैं और वजन घटाने के साथ-साथ शरीर को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। आप इससे कई तरह के पकवान बना सकते हैं।

3. चना दाल (Chana Dal)

कैल्शियम और प्रोटीन से यह दाल हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। इसे खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप कम कैलोरी का सेवन करते हैं। इससे वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

4. मोठ दाल (Moth Dal)

विटामिन बी, फाइबर और प्रोटीन के साथ-साथ जिंक जैसे जरूर पोषक तत्वों से भरपूर यह दाल मांसपेशियों के निर्माण में मदद करती है। वजन घटाने के साथ-साथ यह इम्यूनिटी मजबूत बनाने में भी मदद करती है।

5. मसूर दाल (Masoor dal)

यह लोगों द्वारा खाई जाने वाली सबसे आम दाल है। यह दाल चावलों के साथ सबसे अधिक खाई जाती है। यह प्रोटीन और फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है। इससे वजन कंट्रोल रहता है और सेहत भी दुरुस्त रहती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article