हेल्थ

फिटकरी के पानी से करेंगे कुल्ला तो दूर हो जाएंगी ये 5 समस्याएं, ओरल हेल्थ के लिए है रामबाण

Benefits Of Rinsing Mouth With Alum Water In Hindi: अगर आप भी ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल माउथ वॉश का प्रयोग करते हैं, तो इसके बजाए आज से फिटकरी के पानी का प्रयोग करना शुरू करें। इस लेख में जानें फिटकरी के पानी से कुल्ला करने के फायदे और प्रयोग का तरीका।

Image

Benefits Of Rinsing Mouth With Alum Water

Photo : Shutterstock.com

Benefits Of Rinsing Mouth With Alum Water In Hindi: आज भी जब छोटी-मोटी चोट, सेविंग करते समय कट या त्वचा छिल जाती है, तो उस पर फिटकरी जरूर रगड़ते हैं। यह एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक होती है। साथ ही, यह एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होती है। यह खून निकलना बंद करने, घाव भरने, हानिकारक बैक्टीरिया और संक्रमण को पनपने से रोकने में मदद करती है। इसके अलावा, भी इसका कई घरेलू नुस्खों के रूप में प्रयोग किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी फिटकरी को पानी में घोलकर, इसके पानी से कुल्ला किया है? आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि यह बाजार में मिलने वाले माउथ फ्रेशनर्स की तुलना में अधिक प्रभावी घरेलु नुस्खा है। अगर आप फिटकरी के पानी से कुल्ला करें, तो इससे ओरल हेल्थ बेहतर होती है और कई फायदे मिलते हैं। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि फिटकरी के पानी से कुल्ला कैसे करें? इस लेख में हम आपको फिटकरी के पानी से कुल्ला करने के फायदे और प्रयोग का तरीका बता रहे हैं।

फिटकरी के पानी से कुल्ला करने के फायदे- Rinsing Mouth With Alum Water Benefits In Hindi

दांतों की झनझनाहट करे कंट्रोल

जब आप नियमित फिटकरी के पानी से कुल्ला करते हैं, तो इससे दांतों की सेंसिटिविटी कम होती है। ऐसे में जब आप कुछ ठंडा या गर्म खाते हैं, तो इससे झनझनाहट महसूस नहीं होती है।

सांसों को बनाए तरोताजा

मुंह की बदबू को दूर भगाने के लिए भी यह एक रामबाण उपाय है। फिटकरी का पानी आपके मुंह से हानिकारक बैक्टीरिया और गंदगी को साफ करता है, जो मुंह में बदबू का कारण बनते हैं।ट

पायरिया से बचाए

यह दांत और मसूड़ों से जुड़ी एक गंभीर स्थिति है। इसकी वजह से दांत कमजोर होते हैं। यह मसूड़े और हड्डियों के टिशू को भी नुकसान पहुंचाता है। फिटकरी के पानी से कुल्ला करने में पायरिया को रोकने में मदद मिलती है।

दांत में नहीं लगता कीड़ा

कैविटी यानी कीड़ा लगने की समस्या बहुत आम है। इसके कारण व्यक्ति का दांत खोखला हो जाता है और उसमें गंभीर दर्द होता है। फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से कैविटी साफ करने में मदद मिलती है।

मसूड़ों से खून आने की समस्या करे दूर

मसूड़ों से खून आने की गंभीर समस्या से बचाव और इसे रोकने में फिटकरी का पानी बहुत लाभकारी है। रोज कुल्ला करने से मसूड़े मजबूत बनेंगे।

फिटकरी के पानी से कुल्ला कैसे करें- How To Use Alum Water For Mouthwash

फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा लें। इसे इमाम दस्ते में पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को एक कप पानी के साथ एक टी पैन में डालें और अच्छी तरह घुलने तक मिक्स करें। इस मिश्रण को उबालें। उसके बाद पानी को थोड़ा ठंडा होने दें और छानकर एक कप में निकाल लें। पानी गुनगुना होने पर इससे कुल्ला करें। रोज दिन में 2 बार ऐसा 3-4 मिनट तक करें। इससे आपकी ओरल हेल्थ बेहतर होगी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article