Showtime First Look: डिज़्नी प्लस हॉटस्टार करण जौहर( Karan Johar) की धर्मा इंटरटेन्मेंट के साथ धमाकेदार वेब सीरीज "शो टाइम" ( Show Time) के साथ हाजिर हो गई हैं। इमरान हाशमी( Emraan Hashmi) , मौनी रॉय( Mouni Roy) , महिमा मकवाना( Mahima Makwana) के साथ सीरीज में मल्टीस्टार कास्ट को अपोर्च किया गया है। आज मेकर्स ने पूरी स्टारकास्ट के लुक से पर्दा हटा दिया है। जिसके बाद फैंस के बीच सीरीज को लेकर और भी ज्यादा क्रेज बढ़ गया है। वेब सीरीज को लेकर कई अपडेट सामने आई हैं जिसे जानकार फैंस सीरीज के जल्द से जल्द रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
इमरान हाशमी( Emraan Hashmi) -मौनी रॉय( Mouni Roy) की अपकमिंग वेब सीरीज "शोटाइम " का पहला लुक सामने आया है। धमाकेदार स्टार कास्ट के साथ करण जौहर सिनेमाजगत के पर्दे के पीछे की कहानी से पर्दा उठाने वाले हैं। शो टाइम में इमरान हाशमी, मौनी रॉय , श्रिया शरण(Shriya Sharan) , विजय राज ( Vijay Raj) , नसीरुद्दीन शाह , महिमा मकवाना( Mahima Makwana) , राजीव खण्डेलवाल का दमदार लुक सामने आया है। ग्लैमर से भरी दुनिया में जब ये स्टार्स कदम रखेंगे तो कहानी धमाकेदार होने वाली है। आज मेकर्स ने सीरीज से सभी स्टार्स का लुक शेयर किया है इसी के साथ उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा है - ये आ गए हैं यहाँ शो चुराने, यह शो टाइम है। सीरीज के पोस्टर पर नजर डाले तो सभी स्टार्स सिम्पल से लेकर ग्लैमर लुक में नजर आ रहे हैं। जिसमें वेब सीरीज की कहानी की भी झलक मिल रही है। फैंस को स्टार्स का ये लुक काफी पसंद आ रहा है, अब दर्शक वेब सीरीज के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आपको बता दें अब रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठा है।
