वेब सीरीज

Netflix पर नहीं आएगी Dhurandhar 2? फिसल गई करोड़ों की डील

Dhurandhar 2 on Jio Hotstar: रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल ने अपनी नई फिल्म धुरंधर 2 का टीजर दर्शकों के सामने पेश कर दिया है, जिसे अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। धुरंधर 2 के टीजर के साथ ही ये पक्का हो गया है कि ये मूवी नेटफ्लिक्स पर नहीं मिलेगी क्योंकि मेकर्स ने दूसरे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म से करोड़ों में हाथ मिला लिया है।

Image

Image Source: Dhurandhar 2

KEY HIGHLIGHTS
  • धुरंधर 2 का टीजर हुआ रिलीज
  • नेटफ्लिक्स पर नहीं जियो हॉटस्टार पर आएगी धुरंधर 2
  • टॉक्सिक के साथ है धुरंधर 2 की टक्कर

Dhurandhar 2 on Jio Hotstar: रणवीर सिंह ने सुबह-सुबह धुरंधर 2 का नया पोस्टर जारी किया था और कुछ देर पहले उन्होंने इसका टीजर भी दर्शकों के सामने पेश कर दिया है। फिल्म के पोस्टर और टीजर को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है, जिसे देखकर मेकर्स खुश होंगे। फिल्म के टीजर और पोस्टर के साथ मेकर्स ने एक और बड़ी जानकारी लोगों को दी है, जिसे सभी मिस कर गए हैं। असल में फिल्म धुरंधर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने खरीदा था और ये लगातार ट्रेंड भी कर रही है। धुरंधर से नेटफ्लिक्स को काफी फायदा हुआ है, जिसके बाद ये माना जा रहा था कि इसका दूसरा भाग भी इसी पर रिलीज होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। फिल्म धुरंधर 2 की ओटीटी डील मेकर्स ने नेटफ्लिक्स के साथ नहीं की है, बल्कि दूसरे प्लेटफॉर्म के साथ हाथ मिलाया है। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar The Revenge Teaser X Reaction: हमजा नहीं जसकीरत बन छाए रणवीर सिंह, टीजर देख लोग बोले- चूना लगा दिया...)

जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी धुरंधर 2

फिल्म के मेकर्स ने सुबह-सुबह धुरंधर 2 का जो पोस्टर रिलीज किया था, उससे साफ हो गया था कि ये मूवी नेटफ्लिक्स पर नहीं बल्कि जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म धुरंधर 2 के पोस्टर पर जियो हॉटस्टार का लोगो लगा हुआ था, जिससे इस बात पर पक्की मुहर लगी। मेकर्स ने ये फैसला क्यों लिया है, ये तो अभी नहीं पता है लेकिन कहीं न कहीं इसके पीछे मोटी रकम मानी जा रही है। ऐसा संभव हो सकता है कि जियो हॉटस्टार ने नेटफ्लिक्स से अच्छी डील दी हो, जिसके बाद मेकर्स ने ये फैसला ले लिया हो। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' में 'बड़े साहब' बनेगा ये सुपरस्टार, रणवीर सिंह को मिलने वाली है कड़ी टक्कर, पिक्स हुईं लीक)

टॉक्सिक के साथ है धुरंधर 2 की टक्कर

धुरंधर 2 के मेकर्स ने पोस्टर और टीजर से ये भी बता दिया है कि वो किसी भी हालत में 19 मार्च की तारीख नहीं छोड़ेंगे। इसी दिन यश की टॉक्सिक भी रिलीज होगी, जो एक बिग बजट एक्शन एंटरटेनर है। इसके बाद भी धुरंधर 2 के मेकर्स ने 19 मार्च के दिन ही अपनी मूवी लाने का फैसला लिया है। 2026 के मार्च महीने में होने वाली टॉक्सिक और धुरंधर 2 की भिड़ंत को इस साल का बिगेस्ट क्लैश माना जा रहा है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article