बॉलीवुड

Javed Akhtar को व्हीलचेयर पर देख फैंस हुए चिंतित, पैपराजी के कहने पर खड़े होकर खिंचवाई तस्वीरें

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 15, 2026, 06:43 PM IST

Javed Akhtar Wheelchair Video: जावेद अख्तर और शबाना आजमी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को देखकर फैंस का ध्यान उनकी ओर गया।

Image

मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर नजर आए जावेद अख्तर, पैपराजी की गुजारिश पर खड़े होकर शबाना आजमी संग दिए पोज (Image Source: Zoom)

Javed Akhtar Wheelchair Video: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) संडे को पत्नी और एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। दोनों को देखते ही वहां मौजूद पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान जावेद अख्तर का एक अलग अंदाज देखने को मिला। उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस बारे में चर्चा करने लगे। जावेद अख्तर और शबाना आजमी की साथ में मौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान खींचा। तो चलिए जानते हैं कि जावेद अख्तर की वीडियो में क्या खास है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए जावेद अख्तर

15 नवंबर को जावेद अख्तर मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर बैठे हुए दिखाई दिए। उनके साथ उनकी पत्नी शबाना आजमी भी थीं। पैपराजी जब उनकी तस्वीरें ले रहे थे, तब फोटोग्राफर्स ने जावेद अख्तर से खड़े होकर पोज देने की गुजारिश की। उन्होंने उनकी बात मान ली और व्हीलचेयर से उठकर शबाना आजमी के साथ कैमरे के सामने तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान जावेद अख्तर ने पैपराजी के लिए पोज दिए। अब जावेद अख्तर के इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर कमेंट करते नजर आए। किसी ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर की, तो कुछ उनके जल्द ठीक होने की दुआ करते नजर आए।

42 साल पूरे करने वाले हैं जावेद और शबाना

जावेद अख्तर और शबाना आजमी की शादी 9 दिसंबर 1984 को हुई थी। अगले महीने दोनों अपनी शादी की 42वीं सालगिरह मनाने वाले हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। शबाना सोशल मीडिया पर भी अपने पति से जुड़े किस्से और पुरानी यादें शेयर करती रहती हैं। जावेद अख्तर के इस नए वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article