शहर

फाजिल्का में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पिकअप से टकराई; 3 बच्चों समेत 5 की मौत, 8 घायल

Fazilka Road Accident: पंजाब के फाजिल्का में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए।

Image

फाजिल्का विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना ने पीड़ितों से की मुलाकात

Photo : Times Now Digital

Fazilka Road Accident: पंजाब के फाजिल्का में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब शादी समारोह से लौट रही बारातियों से भरी एक गाड़ी की सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जलालाबाद के पास स्थित गांव वड्डा टिवाना से बारात फाजिल्का के गांव करनी खेड़ा आई थी। शादी समारोह के बाद बाराती टवेरा गाड़ी में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टवेरा के परखच्चे उड़ गए।

घायलों का ट्रॉमा सेंटर में हो रहा इलाज

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों में एक महिला, एक पुरुष और तीन बच्चे शामिल हैं। वहीं, हादसे में घायल आठ लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें छह पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। घायलों की स्थिति पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है।

घटना की जानकारी मिलने पर फाजिल्का के विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि बारात गांव करनी खेड़ा से लौट रही थी, तभी टवेरा और पिकअप के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। आठ घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article