बॉलीवुड

'धुरंधर 2' में 'बड़े साहब' बनेगा ये सुपरस्टार, रणवीर सिंह को मिलने वाली है कड़ी टक्कर, पिक्स हुईं लीक

Salman Khan is BADE SAHAB in Dhurandhar 2: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंटरनेट पर खुलासा किया गया है कि आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) में बड़े साहब का किरदार सलमान खान (Salman Khan) निभाने वाले हैं।

Image

Pic Credit: Instagram

Salman Khan is BADE SAHAB in Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'धुरंधर' दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही है। रणवीर सिंह के साथ-साथ फिल्म 'धुरंधर' में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और अक्षय खन्ना सहित कई कलाकारों को अहम भूमिका में देखा गया। एक तरफ निर्माता फिल्म 'धुरंधर' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दर्शकों को अब दूसरे पार्ट यानी 'धुरंधर 2' का इंतजार है। 'धुरंधर' की बात करें तो इस मूवी में एक नाम बार-बार लिया गया था, जिसे 'बड़े साहब' कहा जा रहा है। हालांकि पहले पार्ट में इस किरदार का खुलासा नहीं हुआ था। मगर इंटरनेट पर अब तस्वीरें सामने आई है उसके मुताबिक 'धुरंधर 2' में 'बड़े साहब' का किरदार कोई नहीं बल्कि सलमान खान (Salman Khan) निभाने जा रहे हैं। (यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' देख गदगद हुए शेखर कपूर, थिएटर में ना देख पाने का बताया कारण)

'धुरंधर 2' में सलमान खान होंगे बड़े साहब!

Devaimation नाम के एक यूजर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ पिक्स शेयर कर यह दावा किया है कि सलमान खान फिल्म 'धुरंधर 2' में बड़े साहब की भूमिका निभा रहे हैं। इस पोस्ट में यह भी बताया गया है कि जितनी भी पिक्स क्लिक की गई है वो सभी 'धुरंधर 2' की शूटिंग के दौरान मुंबई सेट से ली गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाई-सिक्योरिटी शूटिंग के दौरान लीक हुई इन पिक्स में सलमान खान को अर्जुन रामपाल और संजय दत्त के साथ बालकनी सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक यह पुष्टि नहीं कि 'धुरंधर 2' में बड़े साहब के किरदार में सलमान खान ही नजर आएंगे।

लोगों को नहीं आ रहा है यकीन

सलमान खान की इन पिक्स के वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। कई लोगों ने इन पिक्स को Ai बताया है तो कईयों को लग रहा है कि यह फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के सेट की है। अभी तक यह बात पूरी तरह से क्लियर नहीं हुई है कि ये पिक्स किस मूवी की हैं और कहां से लीक हुई है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा है कि ये अभी एडिटेड पिक्स है, एक फोटो में मूंछ है और दूसरे में नहीं। (यह भी पढ़ें: तलाकशुदा मर्दों को हमसफर चुन बैठीं विद्या-करीना सहित ये 6 हसीनाएं, कुंवारे लड़के मलते रह गए थे दोनों हाथ)

'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आएंगे भाईजान

सलमान खान को इस साल फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में देखा जाएगा। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा 'मात्रभूमि' गाना भी रिलीज किया है, जिसे फैन्स ने काफी पसंद भी किया। अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बनी इस मूवी में सलमान खान को चित्रांगदा सिंह के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा। फिल्म ईद के खास मौके पर रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article