Dhurandhar The Revenge X Reaction: बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर तो तूफान मचाया ही था, साथ ही दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'धुरंधर' का सीक्वल यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' भी अब बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाने के लिए तैयार है। 'धुरंधर: द रिवेंज' का धाकड़ लुक जहां आज सुबह रिलीज हुआ तो वहीं टीजर भी यू-ट्यूब पर दस्तक दे चुका है। इस टीजर में रणवीर सिंह का नया अवतार देखने लायक रहा। लेकिन 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर देख दर्शकों का पारा सातवें आसमान पर नजर आया। उन्होंने आदित्य धर पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने चूना लगा दिया है। 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है।
'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) के टीजर वीडियो में नजर आया कि हमजा ल्यारी पर राज करता है। रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी का राजा खुद हमजा बन जाता है। वह चौधरी असलम और मेजर इकबाल की नाक में दम करने का भी कोई मौका नहीं छोड़ेगा। वहीं दूसरी ओर हमजा के अतीत की झलक भी टीजर वीडियो में नजर आई। जसकीरत के रूप में भी रणवीर सिंह का बेबाक अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर देख एक यूजर ने लिखा, "यंग हमजा/जसकीरत वाला पार्ट धमाका करने वाला है। इस वक्त का हमजा/जसकीरत भी धमाल मचाने वाला है। पूरी मूवी ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "याचना नहीं अब रण होगा।" तीसरे यूजर ने लिखा, "रणवीर सिंह क्या एक्टर हो आप।"
'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) के टीजर में रणवीर सिंह के इन अवतार ने लोगों का दिल जीता तो वहीं बाकी वीडियो ने उनका मूड खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दर्शकों का दावा है कि 'धुरंधर' के आखिरी हिस्से में जो झलकियां दिखाई गई थीं, 'धुरंधर: द रिवेंज' के टीजर में भी वही चीजें शामिल हैं। 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर देख एक यूजर ने एक्स पर लिखा, "ये तो गलत बात है।" दूसरे यूजर ने टीजर देख एक मीम साझा किया, जिसपर लिखा था, "टीजर के नाम पर पोस्ट क्रेडिट सीन रिलीज कर दिया पापा।" तीसरे यूजर ने लिखा, "जो थिएटर में दिखाया, वही यहां भी दिखा दिया।" इसके अलावा भी 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर देख लोग खूब मीम साझा कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी 'धुरंधर: द रिवेंज'
रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने के लिए तैयार है। रणवीर सिंह की ये फिल्म साउथ के सुपरस्टार यश की 'टॉक्सिक' को भी टक्कर देती नजर आएगी।
