बॉलीवुड

IFFI Goa 2026 में छाएंगी ‘धुरंधर’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’, इंडियन पैनोरमा की पूरी लिस्ट आई सामने

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 15, 2026, 07:00 PM IST

IFFI The Full Indian Panorama List: गोवा में होने वाले 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में इस बार कई चर्चित इंडियन फिल्मों की धूम रहने वाली है। ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) से महोत्सव की शुरुआत होगी।

Image

‘धुरंधर’ से होगा IFFI 2026 के इंडियन पैनोरमा का आगाज, जानें किन फिल्मों को मिली जगह (Image Source: IMDb)

IFFI The Full Indian Panorama List: 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (International Film Festival of India) का आयोजन 20 से 28 नवंबर 2026 तक गोवा में होगा। इस महोत्सव के इंडियन पैनोरमा (Indian Panorama) सेक्शन के लिए 25 फीचर फिल्मों और 20 नॉन-फीचर फिल्मों का चयन किया गया है। खास बात यह है कि आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) को इंडियन पैनोरमा की ओपनिंग फीचर फिल्म चुना गया है। वहीं, लद्दाखी भाषा की फिल्म ‘बिकमिंग’ (Becoming) नॉन-फीचर कैटेगरी की ओपनिंग फिल्म होगी। चुनी गई 25 फीचर फिल्मों में 20 फिल्में इंडियन पैनोरमा फीचर फिल्म सेक्शन में हैं, जबकि पांच फिल्मों को मेनस्ट्रीम सिनेमा सेक्शन में जगह मिली है। इसी मेनस्ट्रीम सेक्शन में ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की ‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ (Kantara: A Legend Chapter 1) भी शामिल है।

इंडियन पैनोरमा के लिए चुनी गईं 20 फीचर फिल्में

‘पारो- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ब्राइड स्लेवरी’ (Paro – The Untold Story of Bride Slavery) – हिंदी, निर्देशक गजेंद्र अहिरे

‘लालो- कृष्ण सदा सहायते’ (Laalo – Krishna Sada Sahaayate) – गुजराती, निर्देशक अंकित भूपतभाई सखिया

‘द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’ (The Kerala Story 2 Goes Beyond) – हिंदी, निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह

‘कृष्णावतारम’ (Krishnavataram) – हिंदी, निर्देशक हार्दिक गज्जर

‘बर्ड्स ऑन आइस’ (Birds on Ice) – लद्दाखी, निर्देशक साहिल शाह

‘स्क्रॉल’ (Scroll) – तमिल, निर्देशक कन्नन एस

‘पगला घोड़ा’ (Pagla Ghora) – बंगाली, निर्देशक शेखर दास

‘आदि अनंत’ (Aadi Anant) – मराठी, निर्देशक महेश लिमये (शिवकुमार लिमये)

‘उरुम’ (Urum) – न्यिशी, निर्देशक डुयू ताब्यो

‘बनारस’ (Banaras) – हिंदी, निर्देशक भारतबाला गणपति

‘कबीर सर का आखिरी लेसन’ (Kabir Sir Ka Akhri Lesson) – हिंदी, निर्देशक सरफराज

‘सिंग गीतम’ (Sing Geetham) – तेलुगु, निर्देशक सिंगीतम श्रीनिवास राव

‘ओह माय डॉग’ (Ohh My Dog) – हिंदी, निर्देशक अमित राय

‘रूबी-क्यूब’ (Ruby-Cube) – कन्नड़, निर्देशक पी. शेषाद्री

‘सेव मिच्चर’ (Sev Micchar) – हिंदी, निर्देशक मुस्कान अस्थाना

‘पिली चन्ने’ (Pili Channe) – तुलु, निर्देशक अनुपमा शराधी

‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो एलियंस का आगमन’ (The Great Grand Superhero Aliens Ka Aagman) – हिंदी, निर्देशक मनीष सैनी

‘थाई किझावी’ (Thaai Kizhavi) – तमिल, निर्देशक शिवकुमार मुरुगेसन

‘सूरजमुखी’ (Surjyamukhi) – असमिया, निर्देशक अंतरा जीजी चौधरी

‘सर्वम माया’ (Sarvam Maya) – मलयालम, निर्देशक अखिल सत्यन

मेनस्ट्रीम सिनेमा सेक्शन में ये पांच फिल्में शामिल

‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ (Kantara: A Legend – Chapter 1) – कन्नड़, निर्देशक ऋषभ शेट्टी

‘बाप्या’ (Baapya) – मराठी, निर्देशक समीर तेवारी

‘मना शंकर वर प्रसाद गारू’ (Mana Shankara Vara Prasad Garu / Pandaga Ki Vastunnaru) – तेलुगु, निर्देशक अनिल रविपुड़ी

‘धुरंधर’ (Dhurandhar) – हिंदी, निर्देशक आदित्य धर

‘देऊल बंद 2’ (Deool Band 2) – मराठी, निर्देशक प्रवीण विट्ठल तरडे

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर कैटेगरी के लिए ये पांच फिल्में नॉमिनेट

इंडियन फीचर फिल्म के बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर कैटेगरी के लिए भी पांच फिल्मों को नॉमिनेट किया गया है।

‘चेन्नई लव स्टोरी’ (Chennai Love Story) – तेलुगु, निर्देशक रवि वर्मा नंबूरी

‘प्रत्याबर्तन’ (Pratyabartan) – बंगाली, निर्देशक समर्पण सेनगुप्ता

‘तिघी’ (Tighi) – मराठी, निर्देशक जीजिविषा काले

‘स्लेज’ (Sledge) – कश्मीरी, निर्देशक राजा शबीर मोहम्मद खान

‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) – हिंदी, निर्देशक विशाल चतुर्वेदी

20 नॉन-फीचर फिल्मों का भी हुआ चयन

‘द अनसीन होली रिवर-सरस्वती’ (The Unseen Holy River – Saraswati) – हिंदी, निर्देशक भास्कर विश्वनाथन

‘बिकमिंग’ (Becoming) – लद्दाखी, निर्देशक लीना यादव

‘शत-शत अटल’ (Shat-Shat Atal) – हिंदी, निर्देशक अतुल पांडे

‘द हग ऑफ एम्प्टीनेस’ (The Hug of Emptiness) – कन्नड़, निर्देशक प्रदीप कुमार शेट्टी के.

‘रेड कार्पेट’ (Red Carpet) – असमिया, निर्देशक ऐमी बरुआ

‘डेमोग्राफी इज डेस्टिनी’ (Demography Is Destiny) – हिंदी, निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह और अंशुमान शेखर

‘इकोज ऑफ द लास्ट शेल्टर’ (Echoes of the Last Shelter) – हिंदी, निर्देशक भारत अरोड़ा और राजेश भाटिया

‘विन’ (Win) – तेलुगु, निर्देशक प्रवीण

‘उलिडिद्दु संपिगे मात्र’ (Ulididdu Sampige Maatra) – कन्नड़, निर्देशक अभिषेक

‘निर्मांजलि: द चंडीगढ़ ऑफ मैसीज नोविकी’ (Nirmanjali: The Chandigarh of Maciej Nowicki) – अंग्रेजी, निर्देशक सूरज कुमार

‘शिक्षा’ (Shiksha) – मराठी, निर्देशक अमीथ पाटकर

‘नक्श-ए-दौर’ (Naqsh-e-Daur) – कश्मीरी, निर्देशक बाबा तसद्दुक हुसैन

‘चंदोबा’ (Chandoba) – मराठी, निर्देशक निपुण धर्माधिकारी

‘अभाल-वृक्ष’ (Abhal-Vriksh) – मराठी, निर्देशक संतोष दावखर

‘अट्टाप्पडी’ (Attappadi) – तमिल, निर्देशक विजेश मणि

‘सेव द गॉड’ (Save the God) – हिंदी, निर्देशक नीरज कुमार मिश्रा

‘अमित अटल’ (Amit Atal) – हिंदी, निर्देशक हितेश शंकर

‘स्विच ऑफ’ (Switch Off) – मलयालम, निर्देशक संदीप फ्रांसिस

‘चलो इंडियन विद एरिक जी- मिजोरम’ (Chalo Indian With Eric Ji – Mizoram) – अंग्रेजी, निर्देशक राजदीप चौधरी

‘कथार कथा’ (Kathar Katha) – बंगाली, निर्देशक धृतिश्री सरकार

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article