Sharad Kapoor On Depression And Financial Crisis: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शरद कपूर हाल ही में सुर्खियों में आ गए हैं। 'जोश' जैसी मूवीज में काम कर जबरदस्त नाम कमाने वाले शरद कपूर की हालत देख लोग भी हैरान रह गए। उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह काफी कमजोर नजर आए। जहां एक वक्त पर शरद कपूर को उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता था तो वहीं अब उनका स्वास्थ्य ऐसा हो गया है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। हाल ही में शरद कपूर का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने आर्थिक तंगी और डिप्रेशन पर चुप्पी तोड़ी। शरद कपूर ने बताया कि वह डिप्रेशन में चले गए थे और इस दौरान उन्हें न तो किसी से मिलने का और न ही किसी से बात करने का मन करता था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: फायरिंग की घटना के बाद पटरी पर लौटी Tiger Shroff की जिंदगी, फोटो देख लोग बोले- शेर की झलक सबसे अलग
शरद कपूर का ये वीडियो उनके उसी दोस्त ने साझा किया है, जिन्होंने एक्टर के पेट डॉग का रेस्क्यू किया था। शरद कपूर की दोस्त ने बताया कि लोगों ने उनकी निजी जिंदगी के बारे में पूछने की भी कोशिश की। वीडियो में कहा शरद कपूर की दोस्त ने कहा, "वो चीजें बहुत निजी हैं और मायने नहीं रखतीं। लेकिन इस वक्त, मेरी फिल्म इंडस्ट्री से अपील है। मैंने जानवरों को बचा लिया है, इंसानियत सबसे पहले होनी चाहिए। वह (शरद) जी रहे हैं, सांस ले रहे हैं, एक ऐसे इंसान जिन्होंने इंडस्ट्री में अपना बहुत योगदान दिया है।" वीडियो में शरद कपूर ने भी डिप्रेशन और आर्थिक तंगी पर बात की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan के को-स्टार Sharad Kapoor का ये हाल देख रो पड़ेंगे आप, वीडियो कर देगा इमोशनल
शरद कपूर ने कहा, "जब कोई आप पर बेवजह आरो लगाता है तो आपको दुख होता ही है। तो मैं डिप्रेशन में चला गया था। मुझे किसी से मिलने का या काम करने का मन नहीं करता था। लेकिन अब मैंने तय कर लिया है। मैं इंडस्ट्री से अपील करता हूं कि कृप्या मेरी मदद करें। मेरी जो आर्थिक तंगी है, उसके बाद बस मैं कमा सकूं।" शरद कपूर ने बताया कि वह दो साल से बिस्तर पर ही थे। वहीं उनकी दोस्त ने कहा कि एक्टर बहुत कम खाते हैं और सही से अपनी दवाइयां भी नहीं लेते हैं। परिवार के बारे में पूछे जाने पर शरद ने कहा, "वे मुझे मौकों पर कॉल करते हैं।"
शरद कपूर ने मांगी मदद
शरद कपूर ने वीडियो में आगे कहा, "मुझे सच में मदद की जरूरत है, आर्थिक, नैतिक। मेरे सभी सीनियर कलाकार, आपको पता है कि आप लोग मेरे बॉस की तरह हो। मैं सभी कलाकारों का फैन हूं। मैं उन्हें हीरो के तौर पर देखता हूं तो मैं अपील करता हूं कि कृप्या मेरी मदद करो।"
