Chhath Puja 2026 Usha Arghya Time Today, Chhath Puja Parana Time 2026, Sunrise Time Today: छठ महापर्व का सोमवार, 16 नवंबर को आखिरी दिन है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन उषा अर्घ्य के साथ होगा। इस दिन व्रती सुबह नदी, तालाब और दूसरे जलाशयों के घाट पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके बाद छठी मैया की पूजा की जाएगी और करीब 36 घंटे से चल रहे निर्जला व्रत का पारण होगा।
छठ पूजा में उषा अर्घ्य का विशेष महत्व है। व्रती सूर्योदय के समय सूर्य देव को जल और दूध अर्पित करते हैं। हालांकि, देश के सभी शहरों में सूर्योदय एक ही समय पर नहीं होता। पूर्वी भारत में सूर्य जल्दी दिखाई देता है, जबकि पश्चिमी भारत के शहरों में सूर्योदय कुछ देर से होता है। ऐसे में पटना, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, रांची और जयपुर समेत 50 प्रमुख शहरों में उषा अर्घ्य का समय जानना जरूरी है।
भारत के प्रमुख शहरों में आज सूर्योदय कितने बजे होगा
16 नवंबर को अपने शहर में सूर्योदय के समय के अनुसार उषा अर्घ्य दें। नीचे सभी समय भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार दिए गए हैं।
बिहार और झारखंड के शहरों में सूर्याेदय का समय
- पटना: सुबह 6:07 बजे
- गया: सुबह 6:06 बजे
- मुजफ्फरपुर: सुबह 6:07 बजे
- भागलपुर: सुबह 5:59 बजे
- दरभंगा: सुबह 6:05 बजे
- बेगूसराय: सुबह 6:03 बजे
- छपरा: सुबह 6:09 बजे
- आरा: सुबह 6:09 बजे
- समस्तीपुर: सुबह 6:05 बजे
- मुंगेर: सुबह 6:01 बजे
- पूर्णिया: सुबह 5:58 बजे
- कटिहार: सुबह 5:57 बजे
- सासाराम: सुबह 6:11 बजे
- रांची: सुबह 6:03 बजे
- जमशेदपुर: सुबह 5:58 बजे
- धनबाद: सुबह 5:59 बजे
- बोकारो: सुबह 6:00 बजे
उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR में सूर्योदय का टाइम
- वाराणसी: सुबह 6:15 बजे
- प्रयागराज: सुबह 6:20 बजे
- बलिया: सुबह 6:12 बजे
- आजमगढ़: सुबह 6:16 बजे
- गाजीपुर: सुबह 6:13 बजे
- लखनऊ: सुबह 6:26 बजे
- कानपुर: सुबह 6:28 बजे
- आगरा: सुबह 6:38 बजे
- मेरठ: सुबह 6:43 बजे
- गाजियाबाद: सुबह 6:43 बजे
- नोएडा: सुबह 6:43 बजे
- नई दिल्ली: सुबह 6:44 बजे
- गुरुग्राम: सुबह 6:44 बजे
- फरीदाबाद: सुबह 6:43 बजे
राजस्थान, पंजाब और चंडीगढ़ में सूर्योदय कब होगा
- चंडीगढ़: सुबह 6:50 बजे
- जयपुर: सुबह 6:47 बजे
पश्चिम बंगाल और अन्य पूर्वी शहरों में सूर्योदय कब होगा
- कोलकाता: सुबह 5:49 बजे
- हावड़ा: सुबह 5:50 बजे
महाराष्ट्र और गुजरात में सूर्योदय कब होगा
- मुंबई: सुबह 6:46 बजे
- पुणे: सुबह 6:41 बजे
- अहमदाबाद: सुबह 6:53 बजे
- सूरत: सुबह 6:49 बजे
मध्य भारत और छत्तीसगढ़ में सूर्योदय कब होगा
- नागपुर: सुबह 6:24 बजे
- इंदौर: सुबह 6:40 बजे
- भोपाल: सुबह 6:34 बजे
- रायपुर: सुबह 6:14 बजे
दक्षिण भारत में सूर्योदय कब होगा
- हैदराबाद: सुबह 6:21 बजे
- बेंगलुरु: सुबह 6:18 बजे
- चेन्नई: सुबह 6:08 बजे
कहां सबसे पहले और सबसे आखिर में होगा सूर्योदय
16 नवंबर को इन शहरों की सूची में सबसे पहले कोलकाता में सुबह 5 बजकर 49 मिनट पर सूर्योदय होगा। इसके बाद हावड़ा में सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर सूर्य देव के दर्शन होंगे। बिहार के कटिहार में सुबह 5 बजकर 57 मिनट और पूर्णिया में सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर सूर्योदय होगा। वहीं, इस सूची में सबसे देर से अहमदाबाद में सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर सूर्योदय होगा। चंडीगढ़ में सुबह 6 बजकर 50 मिनट और सूरत में सुबह 6 बजकर 49 मिनट पर सूर्य उदय होंगे। दिल्ली में सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर सूर्योदय होगा।
छठ पूजा 2026 में पारण कब और कितने बजे करें
छठ पूजा का पारण 16 नवंबर को उषा अर्घ्य और सुबह की पूजा पूरी होने के बाद किया जाएगा। व्रती सबसे पहले उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके बाद छठी मैया की पूजा करके व्रत पूरा करेंगे। पूजा संपन्न होने के बाद प्रसाद ग्रहण करके निर्जला व्रत का पारण किया जाएगा। पारण के लिए पूरे देश में एक निश्चित समय नहीं है। इसका समय संबंधित शहर में सूर्योदय और पूजा की समाप्ति के अनुसार रहेगा। उदाहरण के लिए पटना में सुबह 6:07 बजे, दिल्ली में 6:44 बजे और मुंबई में 6:46 बजे सूर्योदय होगा। इन शहरों में अर्घ्य और पूजा पूरी होने के बाद पारण किया जाएगा।
छठ पूजा का आखिरी दिन क्यों होता है खास
छठ महापर्व के अंतिम दिन व्रती उगते सूर्य की उपासना करते हैं। घाटों पर परिवार के सदस्य बांस के सूप और दउरे में ठेकुआ, नारियल, गन्ना और मौसमी फल लेकर पहुंचते हैं। सूर्योदय के समय व्रती पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। इसके साथ ही छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और संतान की लंबी उम्र की कामना की जाती है। उषा अर्घ्य के बाद व्रत का पारण किया जाता है और प्रसाद परिवार, रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों में बांटा जाता है। इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व संपन्न हो जाता है।
