भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ एक बेहद खास मुलाकात की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में पीएम मोदी तेजस्वी सूर्या का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री शिवकुमार रोचक अंदाज में पीएम मोदी की ओर देख रहे हैं।
तेजस्वी सूर्या ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पीएम मोदी और मुख्यमंत्री शिवकुमार के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक खास संदेश भी लिखा। उन्होंने कहा, "कुछ पल ऐसे होते हैं जिन्हें सिर्फ संजोकर रखा जाता है, उन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मोदी जी, हमेशा प्रेरित करने के लिए आपका धन्यवाद। हर चीज के लिए आभारी हूं।"
