टीवी मसाला

Bigg Boss 16: 3 दमदार कंटेस्टेंट हुए एकसाथ नॉमिनेट, जानें इस हफ्ते कौन होगा घर से बाहर?

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 08:30 AM IST

who will eliminated from bigg boss 16 this week?: अब एकबार फिर से बिग बॉस-16 में कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है। इस हफ्ते नॉमिनेशन के लिए बिग बॉस ने एक खास टास्क कराया था। इसी वजह से टास्क के बाद बहुत से घरवालों के बीच झगड़ा होता नजर आएगा।

Image

bigg boss 16 Nomination

bigg boss 16 nomination: बिग बॉस सीजन 16 को इस समय काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कभी घर वाले टास्क में तो कभी रिश्तों में दरार के साथ रियलिटी शो में इन दिनों एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इस हफ्ते के वीकेंड के वार में सलमान खान घरवालों के साथ साम, दाम, दंड और भेद का हिसाब लेते नजर आए। इस हफ्ते कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं हुआ है। सलमान खान ने गौतम और अब्दु का नाम लेकर उन्हें डराया जरूर था लेकिन आखिर में कोई भी बाहर नहीं हुआ। वहीं सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर गोरी के घर से बाहर होने की बातें हो रही थीं।

अब एकबार फिर से बिग बॉस-16 में कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है। इस हफ्ते नॉमिनेशन के लिए बिग बॉस ने एक खास टास्क कराया था। इसी वजह से टास्क के बाद बहुत से घरवालों के बीच झगड़ा होता नजर आएगा। आप देखेंगे कि सभी अपने-अपने कारणों के साथ कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करेंगे। प्रियंका चाहर चौधरी इस बार शालीन भनोट की नॉमिनेट करने वाली हैं।

जी हां, सामने आए बिग बॉस के नए प्रोमो के मुताबिक सौंदर्या शर्मा ने निमृत कौर अहलूवालिया को, एमसी स्टेन ने सुंबुल तौकीर को, अब्दु रोजिक ने प्रियंका चाहर चौधरी को और अर्चना गौतम ने सुंबुल को नॉमिनेट किया है। बहरहाल टास्क के बाद इस बार कुल 3 ही सदस्य नॉमिनेट हुए हैं जो कि सुंबुल तौकीर, अर्चना गौतम और सौंदर्या शर्मा को नॉमिनेट किया गया है। ये वाकई बहुत चौंकाने वाला है। कई लोग भविष्यवाणी कर रहे थे कि एमसी स्टेन और गोरी नागोरी को नॉमिनेट किया जा सकता है लेकिन ऐसा लग रहा है कि वे सुरक्षित हैं।

जैसा कि हम जानते हैं सुंबुल तौकीर के सुरक्षित रहने का ज्यादा मौका है क्योंकि उनकी बाहर बहुत लोकप्रियता है। इमली अभिनेत्री बिग बॉस 16 के घर में कम महत्वपूर्ण रही हैं लेकिन उनकी तगड़ी फैन फॉलोविंग है। वहीं अर्चना गौतम को उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से आम जनता का सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही सौंदर्या शर्मा ने पिछले दो एपिसोड से सबका दिल जीत लिया है। जिस तरह से वह गौतम विग के साथ खड़ी हैं वह काबिले तारीफ था।

अब इस नॉमिनेशन के बाद बहुत सारे लोग कह रहे हैं कि सौंदर्या शर्मा की जगह गौतम विग को अकेले खेलना चाहिए। फैंस को लगता है कि अच्छा कर रही सौंदर्या शर्मा की जगह सुंबुल तौकीर को एलिमिनेट किया जाना चाहिए। हालांकि अगले हफ्ते घर से कौन निकलता है यह जानने के लिए तो हमें अभी इंतजार करना पड़ेगा।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article