Bigg Boss 17: सलमान खान( Salman Khan) फेम शो बिग बॉस के नए सीजन को लेकर खासा बज बना हुआ है। फैंस शो का जल्दी से ऑन एयर होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं शो को लेकर लगातार अपडेट आ रहे हैं। कुछ समय पहले आई खबर के अनुसार टीवी स्टार और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सुम्बुल तौकीर खान( Sumbul Touqeer khan) के पिता तौकीर हसन खान ( Touqeer hasan khan) बिग बॉस 17( Bigg Boss 17) का हिस्सा बनने जा रहे हैं ।अब बिग बॉस के घर में उनकी एंट्री को लेकर कोई उनकी बेटी ने चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है
टीवी एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान ने बिग बॉस सीजन 16 में अपना जलवा दिखाया था। अब खबर है कि उनके पापा बेटी की ही तरह आग लगाने आ रहे हैं इन खबरों के बीच एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है और मीडिया को बताया, उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं है, कुछ होगा तो जरुर बताएंगे। जब उनसे पूछा गया कि अगर आपके पापा शो में जाते हैं तो आप उन्हें क्या टिप्स दोगे? इस पर अदाकारा ने जवाब दिया कि मैं चाहती ही नहीं कि वह शो में जाए।
दूसरी ओर, सुम्बुल के पिता ने शो में एंट्री लेने के बारे में कहा की "मैं अभी किसी भी चीज पर टिप्पणी नहीं कर सकता," और कहा, "आग लगी है तो धुआं तो उठेगा"। खैर, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या तौकीर हसन खान बिग बॉस 17 में प्रतियोगी के रूप में नजर आएंगे या नहीं। सुम्बुल के करियर कि बात करें तो वह जल्द ही सोनी टीवी के शो "काव्या: एक जज़्बा, एक जुनून" में नजर आने वाली हैं।
