टीवी मसाला

तुम्हें बच्चे चाहिए...BB 18 में प्यार की अटकलों के बीच करण से पूछ बैठीं चुम दरांग, शर्माए एक्टर ने दिया ये जवाब

Bigg Boss Chum Darang Question to Karan Veer Mehra: बिग बॉस 18 के घर में चुम दरंग ने गहरी दोस्ती के बीच करणवीर मेहरा से एक ऐसा सवाल पूछा जिसे सुन कंटेस्टेंट शर्मा गया। चुम दरंग ने करणवीर मेहरा से पूछा है की क्या उन्हे बच्चे चाहिए, जानिए टीवी एक्टर का इस पर क्या जवाब था।

Image

Bigg Boss Chum Darang Question to Karan Veer Mehra

Bigg Boss Chum Darang Question to Karan Veer Mehra: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 में इन दिनों काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। घर में पुराने रिश्ते जो गहरे गहरे होते जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ रिश्ते दुश्मनी में बदलते हुए नजर आए। शो में करणवीर मेहरा और चुम दरंग एक दूजे को पसंद करते है जो बात किसी से छुपी नहीं। इस बीच शो के दौरान एक एपिसोड में चुम ने करण से एक ऐसा सवाल पूछा जिसे सुन वो शर्मा गए। चुम ने करण से पूछा कि क्या उन्हें बच्चे चाहिए?

चुम दरांग (Chum Darang) का सवाल सुनते ही वहाँ बैठी शिल्पा शिरडोकर ने कहा की करण को बहुत सारे बच्चे चाहिए। शरमाते हुए करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) कहते हुए नजर आए कि दो तो हैं मेरे पास दो और हो जाएंगे तो अच्छा होगा। बस उन्हे स्कूल छोड़ने जाऊंगा तो बच्चे पापा नहीं दादा जी बोलेंगे। ऐसे में यह सुन शिल्पा सलाह देती हैं कि ऐसा कुछ नहीं होगा और बच्चे बिग बॉस से जाने के बाद करना। इस दौरान करण और चुम दोनों ही एक दूजे को देखते शर्मा ने लगते हैं। फैंस भी दोनों के इस खट्टी मिट्ठी नोंक-झोंक को देख काफी खुश होते हैं।

बता दें करणवीर मेहरा की अब तक दो शादियाँ टूट चुकी है लेकिन एक्टर की कोई औलाद नहीं है। खुद एक एपिसोड के दौरान करण ने तलाक kiiजिम्मेदार खुद को बताया है। बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) से इस हफ्ते एलिमनेट होने के लिए विवियन डिसेना, करणवीर मेहरा, तेजिंदर बग्गा, एडीन रोज, चाहत पांडे, और दिग्विजय का नाम शामिल है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article