Soundarya Sharma in Khatron Ke Khiladi?: बिग बॉस का सोलहवां सीजन काफी सुर्खियों में रहा। बिग बॉस हाउस में प्रवेश करने के बाद सौंदर्या शर्मा को लेकर काफी हाइप हुई थी। अब एकबार फिर से सौंदर्या शर्मा चर्चा में हैं। खबर है कि सौंदर्या शर्मा अब रोहित शेट्टी के रियलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी में दिखाई देंगी। अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'बिग बॉस 16 में शानदार स्वागत के बाद, सौंदर्या शर्मा को रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है।' हालांकि अब तक न तो एक्ट्रेस ने और न ही शो के निर्माताओं ने इन दावों की पुष्टि की है।
वैसे सिर्फ सौंदर्या शर्मा ही केवल बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट नहीं होंगी, जो खतरों के खिलाड़ी के आगामी सीजन में शामिल होंगी। क्योंकि अफवाहें अन्य उम्मीदवारों को लेकर भी हैं जो पूर्व में सौंदर्या के बिग बॉस हाउसमेट्स रहे हैं। अंदरूनी सूत्र के अनुसार, यह देखना दिलचस्प होगा कि युवा अभिनेत्री बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स और अन्य सेलिब्रिटी सितारों की तुलना में खतरों के खिलाड़ी में कैसा करेंगी।
सौंदर्या शर्मा ने 2017 में रांची डायरीज के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इसके अलावा उनकी, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड में भी दिलचस्प भूमिका थी। ऐसे में जब एक्ट्रेस बिग बॉस में आईं तो एक बड़ी स्टार बन गईं, क्योंकि शो की अवधि के दौरान उनकी प्रसिद्धि आसमान छू गई थी। बिग बॉस 16 के घर के अंदर सौंदर्या को टास्कमास्टर के रूप में भी जाना जाता था। उन्होंने जिस भी टास्क में हिस्सा लिया है, उसमें उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दी। इसीलिए उनकी रियलिटी शो में शामिल होने की संभावना बहुत मजबूत है।
आपको बताते चलें इस बार के खतरों के खिलाड़ी के लिए शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, शालीन भनोट को भी अप्रोच किया गया है। साथ ही उर्फी जावेद और मुनव्वर फारूकी का नाम भी कंटेस्टेंट्स लिस्ट के लिए आगे आ रहा है।
