Khatron Ke Khiladi 13: बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के दमदार रिएलिटी शो खतरो के खिलाड़ी 13 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। फिल्म सेलेब्स को खतरों के खिलाड़ी 13 ऑफर कर रहे हैं। बिग बॉस कंटेस्टेंट शिव ठाकरे से लेकर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी तक, खतरो के खिलाड़ी के इस नए सीजन में हिस्सा लेने के लिए कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही अब खबर सामने आ रही है कि स्टार प्लस के फेमस टीवी सीरियल कुल्फी कुमार बाजेवाला और ढाई किलो प्रेम में नजर आने वालीं अंजली आनंद ने रोहित शेट्टी के शो के लिए हामी भर दी है। जिसके साथ ही अब यह लगभग कन्फर्म हो गया है कि अंजली खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में नजर आने वाली हैं।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से करेंगी बॉलीवुड डेब्यू
अंजली आनंद को टीवी की कुछ बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक माना जाता है, एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड में भी दमदार डेब्यू करने वाली हैं। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में अंजली आनंद भी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही अब एक्ट्रेस रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी अपना लक आजमाने वाली हैं, हमारे सहयोगी ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अंजली ने खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन के लिए हां कर दिया है। खतरों के खिलाड़ी 13 शो की शूटिंग अर्जेंटीना में होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि मई 2023 से खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग शुरू होने वाली हैं।
खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट
बता दें अंजली आनंद के साथ ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि खतरों के खिलाड़ी 13, बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट शालीन भनोट, शिव ठाकरे, प्रियंका चौधरी के साथ ही कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को भी शो ऑफर हुआ है।
