वायरल न्यूज़

Viral Video: विदेशी टूरिस्ट भी रह गया हैरान, जब बाबा ने फर्राटेदार अंग्रेजी में बताया भविष्य और दिया आशीर्वाद

विदेशी टूरिस्ट से फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करते बाबा का वीडियो वायरल हो रहा है। बाबा ने टूरिस्ट की जिंदगी को लेकर बातें कहीं और उसे आशीर्वाद भी दिया।

Image

बाबा की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर विदेशी टूरिस्ट भी रह गया हैरान (X/@KumarVishwashji)

सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और बाबा की तारीफ भी कर रहे हैं। वीडियो में एक बुजुर्ग बाबा एक विदेशी टूरिस्ट से फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करते नजर आ रहे हैं। बाबा जिस आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी बोलते हैं, उसे देखकर विदेशी टूरिस्ट भी मुस्कुराता हुआ नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @KumarVishwashji अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में बाबा लंबे सफेद बाल और दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने भगवा रंग के कपड़े पहने हुए हैं। उनके आसपास कुछ लोग और भगवा झंडे भी नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वीडियो किसी धार्मिक या ऐतिहासिक जगह का है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

भगवा कपड़े, लंबी दाढ़ी और फर्राटेदार English

वीडियो (Video) में एक विदेशी टूरिस्ट बाबा से बातचीत करता है। इसके बाद बाबा बिना किसी झिझक के अंग्रेजी में उसे जवाब देने लगते हैं। बाबा की अंग्रेजी सुनकर ऐसा लगता है कि वह भाषा को काफी आसानी से बोल रहे हैं। उनकी बातचीत का अंदाज भी काफी सामान्य और आत्मविश्वास से भरा हुआ है।

बाबा ने अंग्रेजी में ही कर डाली भविष्यवाणी

बातचीत के दौरान बाबा विदेशी टूरिस्ट की उम्र और उसकी जिंदगी को लेकर कुछ बातें कहते हैं। वह बताते हैं कि उसकी उम्र करीब 38 साल की तरफ जा रही है और वह 40 के करीब पहुंचने वाला है। इसके बाद बाबा उसकी जिंदगी को लेकर कुछ भविष्यवाणी जैसी बातें भी करते हैं और उसे आशीर्वाद देते हैं।

बाबा की English ने विदेशी को चौंकाया

बाबा बातचीत के दौरान उसे परेशान न होने की बात भी कहते हैं। उनके मुंह से निकला “Don’t worry” जैसे आसान अंग्रेजी के शब्द विदेशी टूरिस्ट को सुनाई देते हैं। टूरिस्ट बाबा की बातें सुनकर मुस्कुराता है और उनके जवाब से काफी हैरान नजर आता है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग बाबा की अंग्रेजी की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग इस पूरे अंदाज को मजेदार बता रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article