टीवी मसाला

पिता के निधन से टूट गए कॉमेडियन Rajiv Thakur, पोस्ट शेयर कर बोले- पापा चले गए...

Rajiv Thakur Shares Post After Father's Death: मशहूर कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने पिता के निधन के बाद इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने पिता के लिए लिखा, "पापा चले गए।"

Image

Rajiv Thakur ने शेयर की पिता के याद में पोस्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Rajiv Thakur Shares Post After Father's Death: मशहूर कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। राजीव ठाकुर ने हमेशा लोगों को हंसाया है। लेकिन हाल ही में उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, बीते दिन राजीव ठाकुर के पिता श्रवण कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। राजीव ठाकुर के पिता के निधन की जानकारी कृष्णा अभिषेक ने वीडियो साझा कर दी। उन्होंने बताया कि वह और राजीव एक इवेंट का हिस्सा बनने वाले थे। लेकिन राजीव के पिता का निधन हो गया, जिसकी वजह से उन्हें अचानक इवेंट से पीछे हटना पड़ा। वहीं अब राजीव ठाकुर ने भी पिता को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। राजीव ठाकुर (Rajiv Thakur) ने उनके साथ अपनी हंसती हुई तस्वीरें साझा कीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Govinda-Sunita Ahuja ने किया एक-दूजे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो, तलाक की खबरों के बीच उठाया बड़ा कदम!

    राजीव ठाकुर (Rajiv Thakur) ने पिता के निधन के बाद फोटोज शेयर कीं, जिसमें उनके पिता हंसते हुए दिखाई दिये। इसके अलावा राजीव ठाकुर ने पिता के साथ अपनी पुरानी फोटोज भी शेयर कीं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "आखिरी हंसी। पापा चले गए।" राजीव ठाकुर की इस पोस्ट ने उनके फैंस को भी मायूस कर दिया। भारती सिंह, शरद केल्कर और मनीष पॉल सहित कई सितारों ने पोस्ट पर कमेंट कर शोक जाहिर किया। रश्मि देसाई ने लिखा, "ओम शांति, परिवार को हिम्मत मिले।" कीकू शारदा ने लिखा, "ओम शांति, पूरी परिवार को मेरी सांत्वनाएं।" हर्ष गुजराल ने लिखा, "ध्यान रखिये भाई अपना भी और सबका, ओम शांति।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'दर्द नहीं देखा...', राष्ट्रगान में लड़खड़ाईं Hina Khan को लोगों ने दी बद्दुआ, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

      बता दें कि राजीव ठाकुर (Rajiv Thakur) पंजाब के अमृतसर में जन्मे थे। उन्होंने पंजाबी रियलिटी शो 'हसदे हसांदे रवो' से डेब्यू किया था। इसके बाद राजीव ठाकुर ने 'कॉमेडी सर्कस' में हाथ आजमाया, जिससे उन्हें हिंदी टेलीविजन में बड़ा ब्रेक मिला। राजीव ठाकुर ने टीवी के साथ-साथ कई बॉलीवुड मूवीज में भी काम किया है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article