टीवी मसाला

Asim Riaz के 'सुअर' वाले कमेंट के बाद Paras Chhabra ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, यूं दिया करारा जवाब

Paras Chhabra On Azim Riaz: हिमांशी खुराना को जवाब देते हुए असीम रियाज ने पारस छाबड़ा को भी खरी खोटी सुनाई थी। असीम ने पारस की तुलना सूअर से की, जिसके बाद अब पारस का जवाब भी आया है।

Image

asim riaz- paras chhabrab (photo credit- instagram)

Paras Chhabra On Azim Riaz: पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में हिमांशी खुराना (Asim Riaz) ने दावा किया था कि असीम रियाज (Azim Riaz) ने उन्हें धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा है। हिमांशी के मुताबिक, दोनों का ब्रेकअप धर्म की वजह से ही हुआ था। हिमांशी के इन आरोपों का जवाब असीम रियाज दे चुके हैं, लेकिन असीम ने इस मौके पर पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) को भी आड़े हाथ लिया था। इस मौके पर असीम ने पारस की तुलना सूअर से की थी, जिसके बाद अब पारस की प्रतिक्रिया भी आ गई है। पारस छाबड़ा ने एक पोस्ट के जरिए असीम रियाज को जवाब दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 से बाहर हुए Gaurav Khanna, जाते जाते farrhana bhatt के लिए कह गए दिल की बात

    पारस छाबड़ा ने दिया असीम रियाज को जवाब

    पारस छाबड़ा एक्टिंग छोड़कर अध्यात्म की राह पर चल पड़े हैं। वह पॉडकास्ट के जरिए लाइमलाइट से जुड़े रहते हैं। पारस छाबड़ा ने असीम रियाज को भी धर्म की एक कहानी के जरिए जवाब दिया है। पारस छाबड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राट अकाउंट की स्टोरी पर एक भगवान विष्णु जी के तीसरे अवतार भगवान वराह का एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें वह राक्षस हिरण्याक्ष को अपने एक पैर के नीचे लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि हिन्दू धर्म में सूअर को वराह का रूप ही माना जाता है। पारस ने ये पोस्ट तब शेयर किया है, जब असीम ने उनकी तुलना सूअर से की थी, जिसके बाद ही फैंस का मानना है कि पारस ने शांत रहकर अपने अंदाज में असीम को जवाब दिया है। इसके अलावा, पारस छाबड़ा ने एक एआई वीडियो भी शेयर किया, जिसमें हनुमान जी की शक्ति देखकर जिम से आया हुआ राक्षस डर जाता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 के मेकर्स ने Urfi Javed को एक झटके में किया रिजेक्ट, भड़कते हुए बोलीं एक्ट्रेस- 'क्या बकवास है'
    asim riaz- paras chhabra

    asim riaz- paras chhabra

      असीम रियाज का पोस्ट

      बता दें कि हिमांशी खुराना के आरोपों के बाद असीम रियाज ने एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया, जिसमें असीम ने दावा किया कि उन्होंने किसी को भी धर्म बदलने के लिए नहीं कहा है। इसके बाद असीम ने हिमांशी खुराना को ताना मारते हुए कहा कि उन्होंने हिमांशी को फिटनेस के लिए मोटिवेट किया था। वरना वह पहले कैसी दिखती थीं? इस पोस्ट में असीम ने हिमांशी को धर्म को हथियार न बनाने की सलाह दी। इसके अलावा, वह पारस छाबड़ा पर भी फटे थे और पारस को माइक पीछे बैठने की जगह जिम करने की सलाह दी थी।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article