Samuk Update: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्मों की लंबी लिस्ट में प्रियदर्शन की ‘हैवान’ भी शामिल है। इस बीच अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘समुक’ (Samuk) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। एक्टर ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। ‘समुक’ को एक बड़े स्तर की सर्वाइवल और एक्शन थ्रिलर फिल्म बताया जा रहा है, जिसमें अक्षय का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल सकता है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने की खबर के बाद फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ghatak 2: फिर साथ आएंगे Sunny Deol-Rajkumar Santoshi, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल)
अक्षय कुमार की मूवी को लेकर आया अपडेट
सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म ‘समुक’ की शूटिंग शुरू कर दी है। यह एक बड़े स्तर की सर्वाइवल और एक्शन थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है। फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह कर रहे हैं, जबकि इसका निर्देशन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं। फिल्म को आशिन ए. भी को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह करीब 13 साल बाद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने फिल्म ‘वक्त’ में साथ काम किया था। ‘समुक’ पर पिछले दो साल से काम चल रहा था। फिल्म की कहानी में मिलिट्री, सर्वाइवल हॉरर और एलियन से जुड़ी कहानी देखने को मिलेगी।
विपुल शाह ने फिल्म को लेकर खुशी जताते हुए कहा कि 13 साल बाद अक्षय कुमार के साथ नई यात्रा शुरू करना उनके लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि दोनों हमेशा कुछ नया और बड़ा करने की कोशिश करते रहे हैं। इस बार चुनौती पहले से भी बड़ी है और उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आएगी। फिल्म की खास बात यह है कि इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्रिएचर और स्टंट टीम काम कर रही है। ऑस्कर के लिए नामित क्रिएचर इफेक्ट्स डिजाइनर एलेक गिलिस ने फिल्म के मुख्य एलियन को डिजाइन किया है। एलेक इससे पहले ‘एलियन’, ‘प्रिडेटर’ और ‘एलियन: रोमुलस’ जैसी फिल्मों से जुड़ चुके हैं। इसके अलावा ब्रिटिश एक्शन डायरेक्टर ल्यूक टंबर भी फिल्म की एक्शन टीम का हिस्सा हैं। वह फिल्म के एक्शन सीक्वेंस डिजाइन करेंगे।
