Shiv Thakare eliminate Jhalak Dikhhla Jaa 11: सोनी टीवी का पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' फिनाले के करीब पहुंच गया है। अगले हफ्ते शो का फिनाले है। शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। शो के जजेस फराह खान, अरशद वारसी और मलाइका अरोड़ा ने शो को एंटरटेनिंग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिनाले से एक हफ्ते पहले शिव ठाकरे शो से एलिमिनेट हो गए। शिव के फैंस इस खबर को जानने के बाद निराश होने वाले हैं। बिग बॉस तक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर टॉप 5 फाइनलिस्ट के नाम का खुलासा कर दिया है।
मनीषा रानी, शोएब इब्राहिम, अद्रिजा सिन्हा, श्रीराम चंद्र, धनश्री वर्मा शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स हो सकते हैं। मेकर्स ने अभी किसी भी नाम को कंफर्म नहीं किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अनुसार, शोएब और मनीषा रानी टॉप 3 की लिस्ट में हैं क्योंकि दोनों को सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं। वहीं, फैंस की निगाहें टिकी हैं कि कौन सा कंटेस्टेंट टॉप 3 की लिस्ट में शामिल होगा। अद्रिजा सिन्हा या श्रीराम चंद्र में से कोई टॉप 3 हो सकता है।
शो से बाहर हुए शिव ठाकरे
झलक दिखला जा 11 का फिनाले मार्च के पहले हफ्ते में होगा। शो का फिनाले 2 या 3 मार्च को हो सकता है। मेकर्स ने शो के फिनाले डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है। शो का फिनाले रात 8 बजे शुरू होगा। आप शो को फिनाले एपिसोड को लाइव सोनी लिव एप पर भी देख सकते हैं।
