बॉलीवुड

Crakk Twitter Review: एक्शन ड्रामा में छाए Vidyut Jammwal और Arjun Rampal, दर्शकों ने फिल्म को बताया फूल पैसा वसूल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 23, 2024, 12:28 PM IST

Crakk: Jitega Toh jiyega Twitter Review: विद्युत जामवाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म क्रैक जीतेगा तो जिएगा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में विद्युत के साथ अर्जुन रामपाल, नोरा फतेही और एमी जैक्सन मुख्य भूमिकाओं में हैं। आइए जानते हैं दर्शकों को एक्शन ड्रामा फिल्म कैसी लगी?

Image

Crakk Jitega Toh jiyega twitter review (credit pic: instagram)

Crakk: Jitega Toh jiyega Twitter Review: विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की फिल्म 'क्रैक: जीतेगा तो जिएगा' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म में विद्युत सिद्धू की भूमिका निभा रहे हैं जो मैदान नाम के खतरनाक खेल प्रतियोगिता में भाग लेता है। इस खेल के जरिए वो अर्जुन रामपाल यानी (देव) से अपने भाई की मौत का बदला लेना चाहता है। सिद्धू इस प्रतियोगिता को जीत पाएगा। क्या वो देव से अपने भाई की मौत का बदला ले पाएगा। इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। आइए जानते हैं दर्शकों को य फिल्म कैसी लगी।

सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर लगातर कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, नोरा ने अच्छा काम किया है। दूसरे यूजर ने लिखा, क्रैक एक अच्छी एक्शन मूवी है। तीसरे यूजर ने लिखा, विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल ने शानदार काम किया है।

फैंस ने क्रैक को बताया पैसा वसूल

क्रैक में विद्युत के साथ नोरा फतेही, एमी जैक्सन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। लंबे समय बाद एमी ने पर्दे पर वापसी की है। एमी ने फिल्म में दमदार एक्शन सीन किया है। फिल्म अपने एक्शन सीन और इमोशनल स्टोरी से फैंस को आखिरी बांधे रखती हैं। अगर आप एक्शन लवर है तो ये फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी। विद्युत जामवाल ने इंडस्ट्री में बतौर एक्शन एक्टर अपनी अलग पहचान बनाई है। क्रैक के अलावा एक्टर की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article