टीवी मसाला

Bigg Boss 17: जीत के जश्न में चूर हुए Munawar Faruqui, पार्टी के फोटो-वीडियो में अभिषेक को ढूंढते दिखे फैंस

Bigg Boss 17 Munawar Faruqui Celebrates His Winning With Friends: टीवी के चर्चित और धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' में मुनव्ववर फारूकी ने जीत हासिल की। इसका जश्न बीती रात मुनव्वर फारूकी ने अपने खास दोस्तों के साथ मनाया। हालांकि इस जश्न में उनके साथ अभिषेक कुमार कहीं नजर नहीं आए।

Image

मुनव्वर फारूकी ने दोस्तों संग मनाया जीत का जश्न

Bigg Boss 17 Munawar Faruqui Celebrates His Winning With Friends: टीवी के चर्चित और धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' में की ट्रॉफी मुनव्वर फारूकी अपने साथ ले गए। मुनव्वर फारूकी की जीत से लोगों में भी काफी खुशी है। इसका सबूत डोंगरी में देखने को मिला था, जहां लाखों की तादाद में लोग केवल मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की झलक देखने आए थे। खास बात तो यह है कि मुनव्वर फारूकी ने इस जीत का जश्न भी अपने दोस्तों के साथ मनाया। उन्होंने बीती रात दोस्तों संग पार्टी की, जिसमें उन्होंने केक कट किया, साथ ही जमकर डांस भी किया।

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की पार्टी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। मुनव्वर फारूकी के वायरल वीडियो में दिखाई दिया कि केक कटिंग के बाद वह जमकर नाचे। मुनव्वर ने ऋतिक रोशन के गाने 'सेनोरिटा' पर कमर मटकाई। उनकी पार्टी में फैजल शेख यानी मिस्टर फैजू, 'कुंडली भाग्य' एक्टर पारस कलनावत और मशहूर टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने भी शिरकत की थी। इस दौरान मुनव्वर फारूकी के चेहरे पर खुशी देखने लायक रही।

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की पार्टी फोटोज और वीडियो में लोग अभिषेक कुमार को तलाशते नजर आए। तस्वीरें देख लोगों ने सवाल तक किया कि उन्होंने अभिषेक कुमार को न्योता नहीं दिया है। बता दें कि 'बिग बॉस 17' में मुनव्वर फारूकी व अभिषेक कुमार की दोस्ती को खूब पसंद किया गया था। दोनों ने साथ में फिनाले में एंट्री मारी थी। इतना ही नहीं, टॉप 2 में भी मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार साथ ही थे। हालांकि कुछ का मानना है कि अभिषेक कुमार जीत के हकदार थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article