वायरल न्यूज़

'फीस लेते हो तो काम भी देना पड़ेगा', टीचर से मासूम बच्चे ने कही ऐसी बात, 62 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक बच्चे ने ऐसा माहौल बना गया, जिससे लोग उसका फैन हो गए।

Image

बच्चे ने बनाया माहौल (तस्वीर साभार- @vkraj_1999)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ नजारे काफी फनी होते हैं, तो कुछ बेहद ही चौंकाने वाले होते हैं। जबकि, कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले काफी माहौल बनाने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के बीच गदर काट दिया है। आलम ये है कि जिसने भी इस वीडियो को देखा वो अपनी हंसी को नहीं रोक पाया। क्योंकि, एक मासूम बच्चे ने टीचर से ऐसी बात कही, जिसे सुनकर आप भी ठहाके लगाएंगे।

    बहुत पुरानी कहावत है बच्चे भगवान के रूप होते हैं। कई बार बच्चे अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लेते हैं। जबकि, कई बार बच्चे ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह जाता है। इतना नहीं कुछ बच्चे तो अनोखे कारनामा करके सबको चौंका देते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक मासूम बच्चा टीचर से कहता है काम दो। इस पर टीचर कहता है दो-तीन बार तो काम दे दिया। बच्चा फिर कहता है पीस किस बात की लेते हो। टीचर कहता है-पढ़ाने के लिए। तो उस पर बच्चा कहता है काम भी देना पड़ेगा। बच्चे की इस बात को सुनकर टीचर भी चौंक जाता है।देखें वीडियो...

    बच्चे ने बना दिया माहौल

    वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि बच्चे ने तो महिफल लूट ली। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'vkraj_1999' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 62 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 1.2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। आलम ये है कि कई लोग तो इस बच्चे का फैन हो गए हैं और जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बच्चे का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article