वेब सीरीज

Lock Upp 2 में अश्लीलता, Akanksha Chamola ने पामेला को दी मसाज-किया Kiss; ट्रोलर्स बोले, 'दोनों लेस्बियन'

Akanksha Chamola Pamela Serena Massage Video: रियलिटी शो लॉकअप 2 में आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना की नजदीकियां बढ़ रही हैं। अब आकांक्षा पामेला को मसाज देती दिखी हैं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

lock upp 2 (photo credit- instagram)

Akanksha Chamola Pamela Serena Massage Video: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) अपनी बोल्ड इमेज की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में सेक्सुअलिटी, फिजिकल रिलेशनशिप समेत तमाम मुद्दों पर खुलकर बात हो रही है और कंटेस्टेंट्स की इन बातों को मेकर्स की तरफ से एडिट भी नहीं किया जा रहा है। शो में आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने अपनी सेक्सुअलिटी का खुलासा किया, जिसके बाद उनकी और पामेला सेरेन की बढ़ती नजदीकियां हर किसी ने देखीं। पामेला ने आकांक्षा को किस किया था और अब आकांक्षा पामेला को मसाज देती दिखी हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा के लिए रोती दिखीं Shivangi Joshi तो सुयश राय ने यूं उड़ाई खिल्ली, बताया 'ओवरएक्टिंग')

आकांक्षा चमोला ने पामेला को दी मसाज

आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना का बॉन्ड लॉकअप 2 में काफी ज्यादा मजबूत हो गया है। शो में दोनों एक दूसरे के साथ ही नजर आती हैं। अब मेकर्स की तरफ से दोनों का सेल भी एक कर दिया है, जिसके बाद अब पामेला और आकांक्षा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आकांक्षा पामेला को बॉडी मसाज दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पामेला बेड पर उल्टा लेटी हुई लेती हैं और आकांक्षा पामेला पर आकर बैठ जाती हैं। इसके बाद वह धीरे धीरे पामेला को बॉडी मसाज देती हैं। इतना नहीं, मसाज के दौरान पामेला अपने कंधों से टॉप थोड़ा नीचे कर लेती हैं। इस मौके पर शिल्पा शिंदे भी उठ जाती हैं और दोनों को इस पोजिशन में देखकर हैरान रह जाती हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Samay Raina पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया सख्त एक्शन, लगाया 10 लाख रुपए का जुर्माना; जानें क्या है पूरा विवाद?)

    वीडियो देख लोगों के उड़े होश

    वीडियो का आखिरी सीन काफी शॉकिंग है। वीडियो के आखिर में देखा जा सकता है कि आकांक्षा सुबह सुबह अपने बेड से उठती हैं और नींदों में ही पामेला को किस करती हैं। आकांक्षा और पामेला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। लोग इस पर अपनी राय रख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये लड़की है या कुछ और।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सुबह सुबह शिल्पा शिंदे ने लेस्बियन देख ली।' वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'बेचारे गौरव की लाइफ खराब कर दी इस चमोला ने।' इसके अलावा और भी कमेंट सामने आए हैं।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article