टेक एंड गैजेट्स

Anthropic का भारतीय यूजर्स को बड़ा तोहफा, सस्ती कीमत में लॉन्च किए Claude Pro और Claude Max प्लान

अमेरिका की दिग्गज आर्टिफिशियल कंपनी Anthropic ने करोड़ों भारतीय यूजर्स की मौज करा दी है। कंपनी ने अब भारतीयों के लिए Cloud AI के लिए भारतीय कीमत में प्लान लॉन्च कर दिए हैं। यूजर्स के लिए अच्छी खबर यह है कि एंथ्रोपिक ने बेहद सस्ती कीमत में प्लान्स लॉन्च किए हैं।

Image

एंथ्रोपिक क्लाउड प्रो और मैक्स में आपको कई सारी सुविधाएं मिलनेव वाली है।

Anthropic ने भारत के यूजर्स के लिए अपने Claude AI के सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतें अब भारतीय रुपये में जारी कर दी हैं। अब यूजर्स को US डॉलर में भुगतान करने या विदेशी मुद्रा (Foreign Transaction) का अतिरिक्त शुल्क देने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी ने बताया है कि सभी कीमतों में GST पहले से शामिल है। यह बदलाव Claude Pro, Claude Max और Claude Team प्लान पर लागू होगा, जबकि Claude का मुफ्त वर्जन पहले की तरह भारत में उपलब्ध रहेगा।

भारत में Claude Pro की कीमत

अब Claude Pro प्लान सालाना बिलिंग के साथ 2,000 रुपये प्रति माह में उपलब्ध है। यानी पूरे साल के लिए 24,000 रुपये देने होंगे। अगर आप हर महीने भुगतान करना चाहते हैं, तो इसकी कीमत 2,399 रुपये प्रति माह होगी। Claude Pro में आपको डिफॉल्ट रूप से Sonnet 5 मॉडल मिलता है। इसके अलावा Opus और Fable 5 जैसे दूसरे AI मॉडल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Pro प्लान लेने वाले यूजर्स को मुफ्त प्लान के मुकाबले 5 गुना ज्यादा यूसेज लिमिट मिलती है। इसके साथ रिसर्च मोड, अनलिमिटेड प्रोजेक्ट्स, मेमोरी, वेब सर्च, फाइल अपलोड, वॉइस मोड, Claude Code, Claude Design, Microsoft 365 इंटीग्रेशन और Excel व PowerPoint का सपोर्ट भी मिलता है।

वहीं, मुफ्त प्लान पहले की तरह उपलब्ध रहेगा। इसमें Sonnet 5, Sonnet 4.6 और Haiku 4.5 मॉडल का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा वेब सर्च, सीमित प्रोजेक्ट्स और हर चैट में 20 फाइलें अपलोड करने की सुविधा भी दी जाती है।

Claude Max की कीमत

जिन लोगों को Claude का ज्यादा इस्तेमाल करना होता है, उनके लिए Anthropic ने भारत में दो Claude Max प्लान लॉन्च किए हैं।

  • Claude Max 5x प्लान: इसकी कीमत 11,999 रुपये प्रति माह है।
  • Claude Max 20x प्लान: इसकी कीमत 23,999 रुपये प्रति माह है।

दोनों प्लान में Claude Pro वाले सभी फीचर मिलते हैं। इनमें वही AI मॉडल, Claude Code, Cowork, मेमोरी, प्रोजेक्ट्स और वेब सर्च जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इन दोनों Max प्लान का मुख्य अंतर ज्यादा इस्तेमाल की सीमा (यूसेज लिमिट) है। Max यूज़र्स को ज्यादा व्यस्त समय में बेहतर प्राथमिकता वाला एक्सेस, लंबे Claude Code सेशन और नए मॉडल व फीचर्स को Pro यूजर्स से पहले इस्तेमाल करने का मौका मिलता है।

भारत में Claude Team की कीमत

Anthropic ने भारत के बिजनेस यूजर्स के लिए Claude Team प्लान की खास कीमतें शुरू की हैं।

Claude Team Standard प्लान:

  • सालाना सब्सक्रिप्शन लेने पर: ₹2,399 प्रति यूजर प्रति महीना
  • हर महीने भुगतान करने पर: ₹2,999 प्रति यूजर प्रति महीना

Claude Team Premium प्लान:

  • सालाना सब्सक्रिप्शन पर: ₹11,999 प्रति यूजर प्रति महीना
  • मंथली भुगतान पर: ₹14,999 प्रति यूजर प्रति महीना

Claude Team प्लान में कई सुविधाएं मिलती हैं, जैसे 200K कॉन्टेक्स्ट विंडो, Claude Code, Claude Cowork, API इस्तेमाल के लिए क्रेडिट, एक जगह से बिलिंग मैनेज करने की सुविधा, एडमिन टूल्स, सिंगल साइन-ऑन, डोमेन कंट्रोल और अन्य एडमिन फीचर्स। Anthropic के अनुसार, Claude Team यूजर्स के डेटा या कंटेंट का इस्तेमाल डिफॉल्ट रूप से उसके AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए नहीं किया जाता।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article