स्पोर्ट्स

विम्बलडन फाइनल में परिवार के साथ पहुंचे प्रिंस विलियम, रॉयल बॉक्स में कई दिग्गज हस्तियां रहीं मौजूद

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम रविवार को विम्बलडन पुरुष एकल फाइनल देखने के लिए अपनी पत्नी केट और दो बच्चों के साथ पहुंचे। इनके अलावा भी कई बड़ी हस्तियां पुरुष एकल फाइनल का लुत्फ उठाने सेंट्रल कोर्ट पर पहुंचीं।

Image

विंबलडन 2026 के आखिरी दिन परिवार के साथ प्रिंस विलियम

Photo : AP

लंदन: ब्रिटेन के प्रिंस विलियम रविवार को विम्बलडन पुरुष एकल फाइनल देखने के लिए अपनी पत्नी केट और दो बच्चों के साथ पहुंचे। इस दौरान रॉयल बॉक्स में हॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी मौजूद रहे जिनमें डस्टिन हॉफमैन, निकोल किडमैन और बेन स्टिलर शामिल थे। केट ने विम्बलडन के पारंपरिक हरे रंग की ड्रेस पहन रखी थी। वह ऑल इंग्लैंड क्लब की संरक्षक हैं और पुरुष एकल फाइनल के विजेता को ट्रॉफी प्रदान करेंगी।

केट मिडिलटन ने दी थी महिला एकल की ट्रॉफी

शनिवार को भी केट ने महिला एकल चैंपियन लिंडा नोस्कोवा को ट्रॉफी सौंपी थी, हालांकि उस अवसर पर उनके परिवार का कोई सदस्य उनके साथ मौजूद नहीं था। रविवार के फाइनल में प्रिंस विलियम और केट के दो बड़े बच्चे, प्रिंस जॉर्ज और प्रिंसेस शार्लोट भी मौजूद रहे। पिछले वर्ष भी ये चारों यानिक सिनर को कार्लोस अल्कारेज के खिलाफ फाइनल जीतते हुए देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे।

अन्य दिग्गज भी पहुंचे फाइनल का लुत्फ उठाने

रॉयल बॉक्स में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और इटली के खेल मंत्री आंद्रेआ अबोदी सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित थे। इसके अलावा विम्बलडन के पूर्व चैंपियन स्टीफन एडबर्ग, लेटन हेविट, रिचर्ड क्रायचेक, यान कोडेश और स्टैन स्मिथ भी फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे।

सिनर ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब

इटली के खिलाड़ी यानिक सिनर ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को चार सेट तक चले मुकाबले में 6-7, 7-6, 6-3, 6-4 के अंतर से मात देकर लगातार दूसरी बार विंबलडन के पुरुष एकल खिताब पर कब्जा कर लिया है। ओपन इरा में अपना खिताब बचाने वाले सिनर पांचवें खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले पेट सेंप्रास, रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच, कार्लोस अल्कराज ये कारनामा कर सके थे। अब इस क्लब में सिनर का नाम भी दर्ज हो गया है।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!