बॉलीवुड

"Aamir Khan को ये हक नहीं...", चीफ मुफ्ती ने एक्टर की तीसरी शादी के खिलाफ जारी किया फतवा

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने कुछ दिनों पहले ही गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी की है, जिस पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। चीफ मुफ्ती ने आमिर खान के खिलाफ फतवा जारी किया है।

Image

"Aamir Khan को ये हक नहीं...", चीफ मुफ्ती ने एक्टर की तीसरी शादी के खिलाफ जारी किया फतवा

KEY HIGHLIGHTS
  • आमिर खान ने तीसरी बार रचाई शादी
  • हिन्दू महिला गौरी स्प्रैट के साथ बसाया घर
  • चीफ मुफ्ती ने जारी किया आमिर के खिलाफ फतवा

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने कुछ दिनों पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी रचाई, जिस पर मचा बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आमिर खान ने भले ही अपने चंद खास लोगों के बीच में तीसरी शादी की हो लेकिन इसकी वजह से पूरे देश में हलचल पैदा हो गई है। असल में आमिर खान गौ (Gauri Spratt)री से शादी करने से पहले भी दो हिन्दू लड़कियों के साथ घर बसा चुके थे, जिन्हें उन्होंने तलाक दे दिया है। आमिर खान की तीसरी शादी पर कई राजनेता और हिन्दू नेता बयानबाजी कर चुके हैं और अब इस पर मुस्लिम स्कॉलर का भी बयान आ चुका है। चीफ मुफ्ती ने एक वीडियो जारी करके आमिर खान की शादी को गलत बताया है और दावा किया है कि एक्टर को ऐसा करने का हक नहीं है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Samay Raina पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया सख्त एक्शन, लगाया 10 लाख रुपए का जुर्माना; जानें क्या है पूरा विवाद?

चीफ मुफ्ती ने अपने ताजा वीडियो में आमिर खान की तीसरी शादी पर खुलकर बात करते हुए कहा है, "अल्लाह ने कुरान के जरिए हुकम दिया है कि ईमानवाले मुस्लिम मर्द को ईमानवाली मुस्लिम औरतों से शादी करना जायज है। अल्लाह ने कहा है कि अगर कोई निकाह कहने के बाद इसे निभा नहीं पाता है तो वो गुनहगार है।"

"आमिर ने तीसरी शादी एक गैर मुस्लिम महिला के साथ की है। सामज इस शादी को लेकर जमकर विरोध कर रहा है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि अल्लाह के असली पैगाम को समाज के सामने सही ढंग से पेश किया जाए।" TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Shah Rukh Khan बिना चुनौती के करवा पाएंगे मन्नत का रेनोवेशन, SC ने खारिज की चुनौती देने वाली याचिका

चीफ मुफ्ती ने आमिर खान के खिलाफ फतवा जारी करते हुए कहा है, "ऐसा मर्द किसी गुनहगार से कम नहीं है। अगर ऐसा मर्द अपना गुनाह नहीं कुबूलता है तो उसे अल्लाह के सामने जवाब देना होगा।"

Aamir Khan पर लग रहा है लव-जिहाद का आरोप

आमिर खान बॉलीवुड के ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने तीसरी बार शादी की है और ये तीनों ही शादियां हिन्दू महिलाओं से हुई हैं। आमिर खान पर कई हिन्दू स्कॉलर ये आरोप लगा रहे हैं कि एक्टर समाज में लव जिहाद फैला रहे हैं। आमिर खान की तरफ से अब तक इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं आया है लेकिन जिस तरह से उनकी तीसरी शादी पर विवाद हो रहा है, उससे ऐसा लग रहा है कि उन्हें जल्द ही इस मामले का सामना करना पड़ सकता है।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article