टीवी मसाला

Bigg Boss 17 से निकलकर मुनव्वर फारूकी ने मनाया जन्मदिन, बेटे मिकाइल संग काटा केक

Bigg Boss 17 Munawar Faruqui Celebrates Birthday With Son: सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' में मुनव्वर फारूकी ने जीत हासिल की है। जीत हासिल करने के बाद उन्होंने पहले जहां दोस्तों के साथ पार्टी की तो वहीं बाद में बेटे मिकाइल के साथ भी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

Image

Bigg Boss 17 Munawar Faruqui winner

Bigg Boss 17 Munawar Faruqui Celebrates Birthday With Son: सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' में मुनव्वर फारूकी ने एक बार फिर से अपने नाम का झंडा लहरा दिया। मुनव्वर फारूकी ने ढेर सारे वोट के साथ सलमान खान के बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में जीत दर्ज की। उनकी जीत को लेकर फैंस में भी खुशी की लहर थी। खास बात तो यह है कि बिग बॉस 17 के फिनाले के दिन ही मुनव्वर फारूकी का जन्मदिन भी था, जिसे उन्होंने पहले दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। इतना ही नहीं, घर पहुंचने के बाद मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने अपने बेटे मिकाइल के साथ भी बर्थडे मनाया।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के विजेता मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) का इससे जुड़ा वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मिकाइल के साथ केक काटते दिखाई दिये। बेटे के साथ मुनव्वर फारूकी की खुशी अलग ही स्तर पर दिखाई दी। वीडियो में उनके खास दोस्त भी मौजूद नजर आए। मुनव्वर फारूकी के इस वीडियो को उनके फैनपेज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है, जिसपर फैंस भी खूब प्यार बरसा रहे हैं।

बता दें कि मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की जीत से उनके फैंस भी जश्न में चूर नजर आए। खासकर डोंगरी में मुनव्वर फारूकी के स्वागत के लिए बड़ी मात्रा में फैंस इकट्ठे हुए। मुनव्वर फारूकी की झलक देखने के लिए हर कोई बेताब नजर आया। भीड़ को खत्म करने के लिए अंत में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। यहां तक कि 'बिग बॉस 17' में विजेता के नाम का ऐलान होने के बाद डोंगरी में जमकर आतिशबाजी भी हुई थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article