क्रिकेट

ENG vs IND ODI: जसप्रीत बुमराह ने हैरी ब्रूक का विकेट लेकर रचा इतिहास, तोड़ दिया जडेजा का रिकॉर्ड

Jasprit Bumrah 150th ODI Wicket: जसप्रीत बुमराह साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल मैच के बाद पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में उतरे। 968 दिन बाद वनडे में गेंदबाजी करने उतरे यॉर्कर किंग ने हैरी ब्रूक का विकेट लेकर इतिहास रच दिया। इस विकेट की मदद से बुमराह ने रवींद्र जडेजा के एक बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। साथ ही सबसे कम गेंद में 150 विकेट पूरे करने के मामले में इरफान पठान और अजीत अगरकर को पीछे छोड़ दिया।

Image

जसप्रीत बुमराह ने वनडे क्रिकेट में पूरे किए 150 विकेट। फोटो- BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Jasprit Bumrah 150th ODI Wicket: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच के 968 दिन बाद जसप्रीत बुमराह वनडे क्रिकेट खेलने के लिए मैदान पर उतरे। लंबे वक्त के बाद मैदान पर उतरे बुमराह ने अपने पहले ही वनडे मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने हैरी ब्रूक का विकेट लेकर रवींद्र जडेजा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। साथ ही अपने वनडे करियर में एक खास मुकाम हासिल किया।

बर्मिंघम में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा की जोड़ी ने इंग्लिश बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। खासकर बुमराह ने जैकब बेथल और बेन डकेट को अपनी स्विंग और रफ्तार से बांधे रखा। दोनों को खुलकर खेलने का एक भी मौका नहीं दिया। बुमराह ने अपने स्पेल के पहले चार ओवर में मात्र 8 रन खर्च किए।

दूसरे स्पेल के पहले ओवर की पहली गेंद पर विकेट

दूसरे छोर से गुरनूर ने इस दवाब का फायदा उठाया और जैकब बेथल और बेन डकेट को आउट किया। इसके बाद शुभमन गिल ने जसप्रीत बुमराह को दूसरे स्पेल के लिए बु्लाया। बुमराह ने अपने दूसरे स्पेल के पहले ओवर की पहली गेंद पर सफलता हासिल की। 14 ओवर की पहली गेंद पर बुमराह ने हैरी ब्रूक को स्पिल पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करवाया।

अगरकर और पठान को छोड़ा पीछे

इस विकेट के साथ ही जसप्रीत बुमराह ने अपने वनडे करियर की 150वीं विकेट हासिल की। उन्होंने सबसे कम गेंदों में 150 वनडे विकेट हासिल करने के मामले अजीत अगरकर को पीछे छोड़ा। बुमराह ने 4605 गेंद में अपने 150 विकेट पूरे किए।

सबसे कम गेंदों में 150 ODI विकेट (भारत)

  • 4070 मोहम्मद शमी
  • 4513 कुलदीप यादव
  • 4605 जसप्रीत बुमराह
  • 5027 अजीत अगरकर
  • 5131 इरफान पठान

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड

साथ ही रवींद्र जडेजा को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड में 31वीं विकेट हासिल की। इससे पहले रवींद्र जडेजा ने वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड में 30 विकेट हासिल किए थे। वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब बुमराह इंग्लैंड में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए।

इंग्लैंड में भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे विकेट

  • 31 जसप्रीत बुमराह
  • 30 रविंद्र जडेजा
  • 28 भुवनेश्वर
  • 27 मदन लाल
  • 26 मोहम्मद शमी
Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article