वेब सीरीज

Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा के लिए रोती दिखीं Shivangi Joshi तो सुयश राय ने यूं उड़ाई खिल्ली, बताया 'ओवरएक्टिंग'

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 में शिवांगी जोशी हर्षद चोपड़ा के लिए रोती हुई नजर आईं। शिवांगी का इस बर्ताव पर सुयश राय का रिएक्शन आया है और उन्होंने शिवांगी का मजाक उड़ाया है।

Image

shivangi joshi In lock upp 2 (photo credit- instagram)

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा का बॉन्ड लोगों का ध्यान खींच रहा है। शो में दोनों ने एक साथ एंट्री की और दोनों सेलमेट भी बन गए। इतना ही नहीं, हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी पूरा दिन भी एक साथ बिताते हैं, जिसके बाद से ही उनके रिलेशनशिप की अफवाह उड़ी, लेकिन दोनों के बॉन्डिंग पर शिल्पा शिंदे गेम खेलती नजर आईं। शिल्पा ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को हर्षद चोपड़ा से बात करने के लिए मना कर दिया था, जिस पर एक्ट्रेस खूब रोईं। अब शिवांगी के इस बर्ताव पर सुयश राय ने रिएक्शन दिया है और उन्होंने शिवांगी जोशी का मजाक उड़ाया है। Lock Upp 2: Shivangi Joshi की वर्जिनिटी पर शिल्पा शिंदे ने किया भद्दा मजाक, लॉकअप में मचा बवाल

    सुयश राय ने उड़ाया शिवांगी जोशी का मजाक

    सुयश राय टीवी एक्टर हैं, लेकिन वह काफी समय से एक्टिंग से दूर म्यूजिक से फैंस को खुश कर रहे हैं। वह रियलिटी शो को काफी फॉलो करते हैं और लॉकअप 2 भी देख रहे हैं। ऐसे में सुयश राय ने शिवांगी जोशी के गेम प्लान और शिल्पा शिंदे के फैसले पर अपनी राय दी है। इस मौके पर उन्होंने शिवांगी का मजाक उड़ाया है। सुयश राय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कार चलाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को सुयश की पत्नी किश्वर रिकॉर्ड कर रही हैं। वीडियो रिकॉर्ड करते हुए किश्वर सुयश से पूछती हैं कि क्या उन्होंने लॉकअप 2 देखा? इस पर वह हंसते हुए हां में जवाब देते हैं और जोर-जोर से हंसने लगते हैं। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: पोद्दार फर्म पर होगा अभिरा पर जानलेवा हमला, कैसे बचाएगा अरमान?

    शिवांगी जोशी के लिए सुयश राय ने की ये बात

    वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि किश्वर मर्चेंट सुयश में पूछती हैं कि वह ऐसे हंस क्यों रहे हैं? इस पर भी सुयश हंसते रहते हैं और फिर बोलते हैं, 'वो कैसे रो रही थी और क्यों रो रही थी।' सुयश की इस बात पर किश्वर बोलती हैं, 'कौन रो रही थी?' तब वह शिवांगी का नाम लेते हैं और बोलते हैं, 'शिल्पा शिंदे ने सिर्फ बात करने के लिए मना ही तो किया था।' इस पर हंसते हुए किश्वर भी बोलती हैं, 'भाई साबह मना शिल्पा शिंदे ने किया था और तुमने इस बात को इतनी सीरियसली ले लिया। एकता का चलता है।' इस पर सुयश बोलते हैं, 'हां, एकता मेकर है। शिवांगी का सेफ होना शिल्पा के हाथ में था और ज्यादा से ज्यादा वो सेफ नहीं होती।' इसके बाद वह शिवांगी की तरह रो-रोहकर बार बार दिखाते हैं।
    Kavita
    कविता author

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

    End of Article