वेब सीरीज

Samay Raina पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया सख्त एक्शन, लगाया 3 लाख रुपए का जुर्माना; जानें क्या है पूरा विवाद?

Samay Raina Controversy: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त एक्शन लिया है। समय रैना के खिलाफ सख्त टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं।

Image

samay raina

Samay Raina Controversy: स्टेंडअप कॉमेडियन समय रैना से जुड़े विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। समय रैना किसी न किसी वजह से अपने विवादों की वजह से हेडलाइन्स में आ जाते हैं। कॉमेडियन को इस बार सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने फटकार लगाई है। इतना ही नहीं, समय रैना (Samay Raina) पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से 3 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। ये मामला इंडिया गॉट लेटेंट शो से जुड़ा हुआ है, जिसमें समय रैना पर अदालत के निर्देशों को उल्लंघन करने का आरोप लगा है और इसी पर कोर्ट की तरफ से सख्त फैसला लिया गया है। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं। Lock Upp 2: Akanksha Chamola पर भड़कीं तनाज ईरानी, बोलीं- 'पागलपंती, कलयुग...' (Exclusive)

    सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना को लगाई फटकार

    सुप्रोट कोर्ट ने समय रैना को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट की तरफ से साफ शब्दों में कहा गया है कि समय रैना ने उन्हें गुमराह किया है और गलत बयान दिया है। कोर्ट ने कहा कि अगर तय समय में समय रैना ने जुर्माने की राशि को जमा नहीं करवाया, तो उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद कोर्ट ने ये कहा कि समय रैना का जवाब इतने समय बाद क्यों आया और समय रैना की जवाब की फाइल पढ़ते हुए जस्टिस सूर्यकांत ने इसे फेंकने तक लिए कह दिया। कोर्ट ने इस मामले में समय रैना के साथियों को भी फटकार लगाई। इस लिस्ट कॉमेडियन विपुल गोयल, बलराज घई, सोनाली ठक्कर और निशांत तंवर जैसे अन्य स्टैंड-अप कॉमेडियन्स शामिल हैं। कोर्ट की तरफ से समय रैना के साथ साथ उनके साथियों पर भी तीन-तीन लाख का जुर्माना लगाया। Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा के लिए रोती दिखीं Shivangi Joshi तो सुयश राय ने यूं उड़ाई खिल्ली, बताया 'ओवरएक्टिंग'

    क्या है पूरा मामला

    बता दें कि बीते साल समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट काफी विवादों में रहा था। इस शो में समय ने दिव्यांग बच्चों और स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से पीड़ित लोगों के बारे में जोक मारा था, जिस पर काफी विवाद हुआ था। इस मामले पर समय रैना ने माफी मांगी थी, जिसके बाद ही कोर्ट की तरफ से समय रैना को एक ऐसे शो बनाने का निर्देश दिया था, जिससे इकट्ठा हुए पैसों का इस्तेमाल पूरी तरह विकलांग बच्चों की मदद के लिए किया जा सके। हालांकि, समय रैना ने अब तक SMA फाउंडेशन से कोई संपर्क नहीं किया है। इसी वजह कोर्ट का गुस्सा फूटा है। दूसरी तरफ फाउंडेशन का कहना है कि वह पैसों के लिए नहीं डिग्निटी के लिए लड़ रहे हैं।
    Kavita
    कविता author

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

    End of Article