Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) सुपरहिट साबित हो गया है। शो में सेलेब्स अपने खुलासे कर रहे हैं, तो साथ ही उनका गेम प्लान भी दर्शकों को हैरान कर रहा है। शो में आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने पहले खुलासा किया कि वह और गौरव खन्ना अलग हो चुके हैं। इसके बाद आकांक्षा ने बताया कि वह बायसेक्सुअल हैं। आकांक्षा चमोला के इन खुलासे पर तनाज ईरानी ने रिएक्ट किया है। तनाज ईरानी ने Telly Talk से एक्सक्लूसिव बातचीत की, जिसमें उन्होंने शिल्पा शिंदे और आकांक्षा चमोला गौरव खन्ना के विवाद पर अपनी राय रखी। Lock Upp 2: Shivangi Joshi की वर्जिनिटी पर शिल्पा शिंदे ने किया भद्दा मजाक, लॉकअप में मचा बवाल
तनाज ईरानी ने शिल्पा शिंदे की विवाद पर दी राय
तनाज ईरानी से सबसे पहले शिल्पा शिंदे के उस खुलासे के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने एक निर्माता पर झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। तनाज ने कहा, 'सही गलत तो मैं नहीं बता सकती। मझे पता नहीं कि उसके मन में क्या ख्याल आ रहे थे उस वक्त। मैं शिल्पा शिंदे को नहीं जानती। शायद उसे लगा कि यही सही तरीका है। पता नहीं उसे किसने एडवाइज दी कि ऐसे ही आपके पैसे मिलेंगे। मेरा तो एक ही प्वाइंट ऑफ है कि उस परिवार पर क्या बीती होगी। उनके बच्चों पर क्या बीती होगी। वो स्कूल जाते होंगे। उन्हें टीचर पड़ोसी का सामना करना। अब आप 10 साल बाद ये राज खोल रही हो कि सब झूठ है। पता नहीं, लेकिन मेरे लिए ये फिट नहीं हो रहा है। पता नहीं उसने ऐसा क्यों किया। मेरे पास कोई क्लू नहीं है।' तनाज ने ये भी बताया कि एक एक्ट्रेस होने के नाते वह कभी ऐसा नहीं कर सकती। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: पोद्दार फर्म पर होगा अभिरा पर जानलेवा हमला, कैसे बचाएगा अरमान?आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के विवाद पर क्या बोलीं तनाज
इसके बाद तनाज ईरानी ने गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के विवाद पर राय रखी। तनाज ने कहा कि जब मैंने पहली बार देखा तो मैंने दो तीन बार देखा। मुझे लगा कि ये स्क्रिप्टेड है। शायद किसी ने ऐसा बोला है। ऐसी स्थिति मैंने पहली बार देखी है। ऐसा कभी किसी ने नहीं किया, वो भी स्टेज पर जाकर और वो भी स्माइल के साथ। आप इतनी प्राइवेट बात कर रही है। हम लोग इसे क्या लेबल दे, पागलपंती, जेनजी, आज का दौर, कलयुग... क्या लेबल दे इसे। मैं बहुत ज्यादा कन्फ्यूज हो गई थी। मुझे नहीं पता कि वो लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं। मेरा भी कहना क्या ही मायने रखते हैं उनकी जिदंगी में। उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी रायता फैला लिया है।
