Bigg Boss 16: इमली फेम एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) का बिग बॉस 16 के घर में सफर अब समाप्त हो गया है। बीते वीकेंड का वार (Bigg Boss 16 Weekend Ka Vaar) पर सुंबुल को सबसे कम वोटों की वजह से घर से बाहर कर दिया गया है। बिग बॉस के घर में सुंबुल का सफर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है, पहले जहां वह टीना दत्ता और शालीन भनोट के साथ दोस्त बनकर रहती थीं, वहीं बीच में आकर वह मंडली में शामिल हो गई। कई फैंस का मानना है कि मंडली में आने के बाद से तो सुंबुल का पूरा गेम ही समाप्त हो गया। वह साजिद खान और एमसी स्टैन की बातों को सुनकर रह जाती थीं। अब बिग बॉस से बाहर आने के बाद से ही सुंबुल इटरनेट पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं।
उनके कई इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इस बीच सुंबुल के पिता का एक इंटरव्यू भी सामने आ रहा है।, जिसमें उन्होंने बेटी के एविक्शन से खुशी जाहिर ही है। वहीं प्रियंका चौधरी की गेम पर भी सवाल खड़े किए हैं।
'प्रियंका चौधरी नहीं जीतेंगी बिग बॉस'
बिग बॉस के बारे में बात करते हुए सुंबुल तौकीर खान के पिता ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स को बताया, 'मुझे नहीं लगता कि प्रियंका बिग बॉस 16 की ट्रॉफी जीत सकती हैं क्योंकि उसका गेम सिर्फ चीखना चिल्लाना है और इस तरह से कोई बिग बॉस नहीं जीत सकता है। मुझे लगता है कि शिव ठाकरे या एमसी स्टैन में से ही कोई बिग बॉस जीतने वाला है, दोनों ही सुंबुल के भाई हैं।'
सुंबुल के पिता ने आगे कहा, 'जब मुझे पता चला कि मेरी बेटी एविक्ट हो गई है, तो मैं काफी खुश था, क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि मेरी बेटी को इस गिल्ट में रहना पड़े कि उसकी वजह से एमसी स्टैन या शिव ठाकरे में से किसी का बिग बॉस में सफर समाप्त हो जाए। जब मेरी बेटी नॉमिनेट हुई तभी से मैं जानता था कि इस हफ्ते वह बाहर आने वाली है।'
बता दें कि मिड वीक एविक्शन टास्क में निमृत कौर आहलूवालिया भी बिग बॉस 16 के घर से बाहर हो गई हैं। अब शालीन भनोट, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी इस सीजन के टॉप -5 कंटेस्टेंट हैं।
