टेक एंड गैजेट्स

Xiaomi, Vivo, Oppo के कई स्मार्टफोन भारत में हुए महंगे, 5,000 रुपये तक बढ़ीं कीमतें

Smartphone Price Hike in India: आज सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही दूध और एलपीजी गैस की कीमतों के बाद अब स्मार्टफोन की कीमतों में भी भारी इजाफा हुआ है। Vivo और iQOO के अलावा Oppo और Xiaomi के फोन महंगे हुए हैं।

Image

मेमोरी कंपोनेंट की बढ़ती लागत बनी वजह/Photo-AI

भारत में स्मार्टफोन के महंगे होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले महीने ही कई ब्रांड्स के करीब 80 स्मार्टफोन महंगे हुए थे और आज सितंबर महीने के पहले दिन ही शाओमी से लेकर वीवो और ओप्पो ने भी अपने कई स्मार्टफोन और टैब महंगे कर दिए हैं।

Vivo और iQOO ने अपने T5x 5G और Z11x 5G स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा किया है। वहीं Oppo और Xiaomi ने भी अपने कई डिवाइस के दाम बढ़ा दिए हैं। इनमें Oppo Find X9s, Xiaomi Pad 8, Redmi Pad 2 और Redmi 15A शामिल हैं। अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में 500 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

Vivo T5x 5G की नई कीमत

Vivo T5x 5G की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। फोन का 6GB+128GB वेरिएंट अब 27,999 रुपये में लिस्ट है। वहीं 8GB+128GB मॉडल की कीमत 30,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये हो गई है। फोन Cyber Green, Fusion Red और Star Silver कलर में उपलब्ध है।

Vivo ने इस फोन को मार्च में 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। उस समय 8GB+128GB और 8GB+256GB मॉडल क्रमशः 20,999 रुपये और 22,999 रुपये में आते थे। बाद में भी कंपनी ने कीमत बढ़ाई थी और अब लेटेस्ट बढ़ोतरी के बाद फोन की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये हो गई है।

iQOO Z11x 5G भी हुआ महंगा

iQOO Z11x 5G की कीमत भी बढ़ाई गई है। इसका 6GB+128GB वेरिएंट अब 24,999 रुपये में मिल रहा है। 8GB+128GB मॉडल की कीमत 27,999 रुपये और 8GB+256GB मॉडल की कीमत 30,999 रुपये हो गई है। फोन Prismatic Green और Titan Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। मार्च में लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये थी। यानी बेस वेरिएंट की कीमत में लॉन्च के मुकाबले अब 6,000 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।

Vivo T5x 5G के स्पेसिफिकेशन

Vivo T5x 5G में 6.76 इंच का फुल-HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 मुख्य कैमरा, 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है। फोन में 7,200mAh की बैटरी के साथ 44W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसे IP68 और IP69 डस्ट वॉटर रेजिस्टेंस के साथ मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस भी दिया गया है।

iQOO Z11x 5G में भी मिलते हैं दमदार फीचर्स

iQOO Z11x 5G में भी 6.76 इंच का फुल-HD+ LCD पैनल है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट पर चलता है और इसमें 7,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 2 मेगापिक्सल का बोकेह सेंसर और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें IP68 और IP69+ रेटिंग भी दी गई है।

Oppo Find X9s की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी

Oppo Find X9s की कीमत में भी कथित तौर पर 5,000 रुपये का इजाफा हुआ है। 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत अब 84,999 रुपये बताई जा रही है, जो पहले 79,999 रुपये थी। वहीं 12GB+512GB मॉडल 89,999 रुपये से बढ़कर 94,999 रुपये का हो गया है।

Xiaomi Pad 8 और Redmi Pad 2 भी हुए महंगे

Xiaomi Pad 8 के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत कथित तौर पर 43,999 रुपये से बढ़कर 46,999 रुपये हो गई है। इसके Nano Texture वेरिएंट की कीमत भी 45,999 रुपये से बढ़कर 48,999 रुपये बताई गई है। वहीं Redmi Pad 2 के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। 4GB+128GB Wi-Fi मॉडल अब 19,999 रुपये, 4GB+128GB Cellular मॉडल 20,999 रुपये और 6GB+128GB Cellular मॉडल 23,999 रुपये में मिल रहा है। 8GB+256GB Cellular वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये बताई गई है।

Redmi 15A के सभी वेरिएंट हुए महंगे

Redmi 15A की कीमतों में भी बदलाव हुआ है। 4GB+64GB मॉडल की कीमत 15,999 रुपये से बढ़कर 16,499 रुपये हो गई है। 4GB+128GB वेरिएंट 17,499 रुपये से बढ़कर 18,499 रुपये का हो गया है। वहीं 6GB+128GB मॉडल की कीमत 19,499 रुपये से बढ़कर 20,499 रुपये बताई गई है।

मेमोरी कंपोनेंट की बढ़ती लागत बनी वजह

स्मार्टफोन और टैबलेट की कीमतों में हो रही इन बढ़ोतरी के पीछे DRAM और NAND मेमोरी कंपोनेंट की बढ़ती लागत को एक प्रमुख कारण बताया जा रहा है। कंपोनेंट लागत बढ़ने से कंपनियों पर कीमतों को संशोधित करने का दबाव बढ़ रहा है। Oppo और Xiaomi ने इन कीमतों में बदलाव की अलग से आधिकारिक घोषणा नहीं की थी, हालांकि नई कीमतें वेबसाइटों पर अपडेट हो गई हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article