Urfi Javed Deleted Her Instagram Viral Post: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस उर्फी जावेद को उनके फैशन सेंस और बेबाक अंदाज के लिए खूब जाना जाता है। उर्फी जावेद अक्सर सुर्खियों में बनी नजर आती हैं। चंद दिनों पहले ही उर्फी जावेद की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। हालांकि अब उर्फी जावेद की तबीयत पहले से बेहतर है। लेकिन हाल ही में उर्फी जावेद ने एक और बयान दिया है, जिसने फैंस को भी हैरान करके रख दिया है। उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर बताया कि उन्होंने अपने एकाउंट से कई वायरल पोस्ट डिलीट कर दी है। इतना ही नहीं, उर्फी जावेद ने ये भी बताया कि वह आगे अपनी ड्रेसेस बनाएंगी भी या नहीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Aashka Goradia ने दुनिया को दिखाई बेटे रिचर्ड की पहली झलक, नन्ही सी जान को सीने से लगाकर लुटाया प्यार
उर्फी जावेद (Uorfi Javed) का ये हैरान करने वाला बयान देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। एक्ट्रेस ने लिखा, "कुछ ब्रांड पोस्ट्स के अलावा सबकुछ डिलीट कर दिया है। मुझे नहीं पता कि मैं किस दिशा में जा रही हूं। बहुत ज्यादा ही निराश हो चुकी हूं। पता नहीं कि आगे मैं और भी आउटफिट बनाऊंगी या नहीं। जो बचे हैं, उनकी पैप स्पॉटिंग के बाद देखते हैं कि मुझे आगे क्या करना है।" बता दें कि उर्फी जावेद ने अपना आखिरी वीडियो दो दिन पहले साझा किया था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'शक्तिमान बिक नहीं सकता', Samay Raina संग ऐड शूट करने पर तोड़ी Mukesh Khanna ने चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया जवाब

Urfi Javed की इंस्टाग्राम पोस्ट हुई वायरल
2026 में उर्फी जावेद ने झेला रिजेक्शन
उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर रील साझा कर बताया था कि 2026 उनके लिए रिजेक्शन का साल रहा है। उन्हें कई रियलिटी शो से सिर्फ और सिर्फ रिजेक्शन ही हासिल हुए हैं। यहां तक कि 'बिग बॉस 20' से उन्हें रिजेक्शन ही मिला है। एक्ट्रेस ने बताया कि 'प्लेग्राउंड' में वह मेंटॉर के तौर पर नजर आने वाली थीं, लेकिन वहां से भी वह रिप्लेस कर दी गईं। 'खतरों के खिलाड़ी 15' ने भी उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। उर्फी जावेद के इस वीडियो ने लोगों को मायूस कर दिया था।
