एक्ट्रेस टीना दत्ता (Tina Datta) बिग बॉस 16 से एलिमिनेट हो चुकी हैं। घर में टीना और शालीन अपने लव- हेट रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए थे। घर से बाहर आने के बाद टीना दत्ता ने अपने इंटरव्यू में कहा कि शालीन भनोट बहुत ही एग्रेसिव है और उन्होंने मुझे घर में एक बार मारने की कोशिश भी की थी। टीना दत्ता घर से बाहर हो चुकी है। लेकिन शालीन भनोट अभी भी कंटेस्टेंट है और शो के हिस्सा है। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बिग बॉस के अनुभव के बारे में बात की। टीना ने कहा कि मैं कभी भी इस शो में शालीन से मिली नहीं होती है या उससे दोस्ती नहीं होती तो मेरी जर्नी ज्यादा अच्छी होती। शालीन ने मेरे कैरेक्टर पर उंगली उठाई और बहुत ही गुस्सैल है। उसने मुझे एक बार मारने तक की कोशिश की।
जब मैंने लोगों को उसका असली चेहरा दिखाने की कोशिश की तो वो मुझ पर उल्टा पड़ गया। वो एक बेहतरीन एक्टर है। मुझे हमेशा लगता था कि बिग बॉस के घर में कोई इतने दिनों तक एक्टिंग नहीं कर सकता है, लेकिन शालीन ने मुझे गलत साबित कर दिया। वो इतने महीनों से घर में एक्टिंग कर रहा है।
शालीन भनोट पर बरसी टीना दत्ता
टीना पहले भी कह चुकी हैं कि वो अपनी जिंदगी में कभी भी शालीन भनोट से नहीं मिलना चाहती हैं। उनका उनके साथ कोई रिश्ता या बॉन्ड नहीं था। टीना दत्ता ने घर से बाहर निकलने के बाद अपने फैंस का शुक्रिया किया था। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं घर के बाहर प्रियंका चाहर चौधरी से दोस्ती रखूंगी।बिग बॉस 16 अपने फिनाले वीक में पहुंच चुका है। फिनाले की ट्राफी के लिए प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टैन, निमृत कौर अहलूवालिया, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और शालीन भनोट के बीच मुकाबला होगा। शनिवार को सुंबुल तौकीर खान घर से एलिमिनेट हो गई है।
