Mysaa Update: साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘मायसा’ (Mysaa) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म मायसा पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस बीच रश्मिका मंदाना की मूवी मायसा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने बता दिया है कि फिल्म कब रिलीज होने वाली है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Mahesh Babu के बेटे ने Toxic को दी ऐसी रेटिंग, सोशल मीडिया पर मच गया हल्ला)
मायसा को लेकर आया अपडेट
रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘मायसा’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म का निर्देशन डेब्यूटेंट रविंद्र पुले कर रहे हैं। इसमें रश्मिका एक गोंड महिला के किरदार में नजर आएंगी। यह उनके करियर का एक अलग और काफी चुनौतीपूर्ण रोल बताया जा रहा है। फिल्म के मेकर्स ने मंगलवार को रिलीज डेट का ऐलान किया। ‘मायसा’ 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के प्रोडक्शन बैनर अनफॉर्मूला फिल्म्स ने रश्मिका के किरदार को मजबूत, निडर और जुझारू बताया है। रश्मिका ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। उन्होंने लिखा कि ‘मायसा’ गुस्से, दर्द, दुख, हिम्मत, ताकत और एक ऐसे तूफान की कहानी है, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होगी।
‘मायसा’ के लिए रश्मिका ने काफी तैयारी की है। फिल्म में एक अंडरवॉटर एक्शन सीक्वेंस भी है, जिसके लिए उन्होंने खास ट्रेनिंग ली। मेकर्स का दावा है कि यह किसी एशियाई अभिनेत्री द्वारा किया गया पहला अंडरवॉटर एक्शन सीन है। फिल्म की शूटिंग के दौरान रश्मिका को हिप इंजरी भी हुई थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ को लेकर फैंस को अपडेट दिया था। अब वह धीरे-धीरे रिकवरी कर रही हैं और जल्द ही काम पर लौटने वाली हैं। ‘मायसा’ में रश्मिका के अलावा राहुल रविंद्रन और ईश्वरी राव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि राहुल रविंद्रन इससे पहले रश्मिका के साथ फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ में काम कर चुके हैं। उस फिल्म का निर्देशन भी राहुल ने ही किया था।
