देश

Air Vice Marshal Shakti Sharma: शक्ति शर्मा ने रचा इतिहास, भारतीय रक्षा बलों में पहली गैर-चिकित्सा महिला एयर वाइस मार्शल बनीं

Air Vice Marshal Shakti Sharma: भारतीय वायुसेना की एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा ने भारतीय रक्षा बलों में इतिहास रच दिया है। वह एयर वाइस मार्शल या समकक्ष रैंक हासिल करने वाली पहली गैर-चिकित्सा महिला अधिकारी बनी हैं। 1 सितंबर 2026 को उन्होंने एयर मुख्यालय में वायुसेना स्टाफ के सहायक प्रमुख (शिक्षा) का पदभार संभाला।

Image

एयर वाइस मार्शल रैंक पाने वाली पहली गैर-चिकित्सा महिला अधिकारी बनीं शक्ति शर्मा।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Air Vice Marshal Shakti Sharma: भारतीय वायुसेना की एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा ने भारतीय रक्षा बलों में नया इतिहास रच दिया है। वह भारतीय रक्षा बलों में एयर वाइस मार्शल या समकक्ष रैंक हासिल करने वाली पहली गैर-चिकित्सा महिला अधिकारी बन गई हैं। 1 सितंबर 2026 को उन्होंने एयर मुख्यालय में वायुसेना स्टाफ के सहायक प्रमुख (Education) का पदभार संभाला।

एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा को 18 जून 1994 को भारतीय वायुसेना की एजुकेशन ब्रांच में कमीशन मिला था। तीन दशकों से अधिक लंबे अपने करियर में उन्होंने अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। उनकी पोस्टिंग ट्रेनिंग संस्थानों, फील्ड स्टेशनों, कमांड मुख्यालयों और एयर मुख्यालय समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर रही है। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने शिक्षा और रक्षा क्षेत्र से जुड़े कई संस्थागत कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आईआईटी कानपुर और पुणे यूनिवर्सिटी में शुरू की अहम पहल

भारतीय वायुसेना के मुताबिक, शक्ति शर्मा ने आईआईटी कानपुर और पुणे यूनिवर्सिटी में भारतीय वायुसेना की ‘चेयर्स ऑफ एक्सीलेंस’ पहल स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। इन पहलों का उद्देश्य अकादमिक संस्थानों और रक्षा क्षेत्र के बीच सहयोग को बढ़ावा देना था।

सैनिक स्कूल की प्रिंसिपल रह चुकी हैं शक्ति शर्मा

वायुसेना ने बताया कि उन्होंने तीनों सेनाओं की पहली महिला अधिकारी के तौर पर सैनिक स्कूल की कमान भी संभाली। वह सैनिक स्कूल कपूरथला की प्रिंसिपल रह चुकी हैं। गौरतलब है कि गैर-चिकित्सा क्षेत्र में एयर वाइस मार्शल की रैंक तक पहुंचने वाली पहली महिला अधिकारी बनकर उन्होंने सशस्त्र बलों में महिला अधिकारियों के लिए एक नया उदाहरण स्थापित किया है।

रक्षा मंत्रालय ने इस उपलब्धि को एक ऐतिहासिक क्षण बताया जो भारतीय रक्षा बलों में महिला अधिकारियों की यात्रा में एक नया अध्याय शुरू करता है। तीन दशकों से अधिक की विशिष्ट सेवा के बाद एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा अब अपने करियर की सबसे वरिष्ठ नियुक्तियों में से एक को संभाल रही हैं और साथ ही भारतीय सशस्त्र बलों में महिलाओं की सेवा के विकास में एक ऐतिहासिक हस्ती बन रही हैं।

Mayank Singh
Mayank Singhauthor

Mayank Singh is a News Editor (Defence) known for his sharp reporting on military affairs. With a strong command over defence institutions and operational issues, his work offers readers clear, credible, and well-researched insights into India’s security landscape.

और पढ़ें
End of Article