Sonu Sood Visits Nepal: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोनू सूद ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। भले ही कई फिल्मों में सोनू सूद विलेन बने हैं। लेकिन असल जिंदगी में वह लोगों के लिए सुपरहीरो साबित हुए हैं। सोनू सूद ने भारत में रहकर तो जरूरतमंदों की मदद की ही है। वहीं अब एक्टर दूसरे देशों में भी लोगों का सहारा बन रहे हैं। नेपाल में आई बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। ऐसे में सोनू सूद (Sonu Sood) मदद के लिए नेपाल पहुंचे हैं। एक्टर भारत से मदद के लिए सामान लेकर नेपाल पहुंचे। उनका कहना है कि वह उन लोगों के जीवन को फिर से बसाने की कोशिश करेंगे, जिन्हें जरूरत है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Urfi Javed ने लिया शॉकिंग फैसला, इंस्टाग्राम से डिलीट कीं वायरल पोस्ट; बोलीं- पता नहीं कहां जा रही हूं...
सोनू सूद (Sonu Sood) ने नेपाल में आई मुसीबत के बीच अपनी टीम के साथ वहां का रुख किया। इस बारे में बात करते हुए सोनू सूद ने एएनआई से कहा, "हम यहां सभी पीड़ितों से मिलने आए हैं। हम भारत से बहुत सारा सामान लेकर आए हैं और बस उन लोगों के साथ रहना चाहते हैं जिन्हें मदद की जरूरत है। हम उनकी जिंदगी को फिर से बसाने की कोशिश कर रहे हैं। अपना योगदान देना हर किसी का फर्ज है, अभी सबसे जरूरी बात उन लोगों के साथ खड़े होना है जो पहले ही मुसीबत झेल चुके हैं। जिन्होंने अपनों को खो दिया है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'शक्तिमान बिक नहीं सकता', Samay Raina संग ऐड शूट करने पर तोड़ी Mukesh Khanna ने चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया जवाब
सोनू सूद (Sonu Sood) का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस भी उनकी सराहना करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि सोनू सूद ने नेपाल में प्रभावित लोगों के लिए खाने, ईलाज और रहन-सहन की व्यवस्था कराई। उनके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने भी नेपाल में मची त्रासदी पर दुख जाहिर किया था, साथ ही वहां के पीड़ितों को समर्थन भी दिया था।
