बॉलीवुड

Esha Deol की बॉलीवुड में वापसी, ‘मालामाल वीकली 2’ में आएंगी नजर

Esha Deol Upcoming film: एक्ट्रेस ईशा देओल लंबे समय बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मालामाल वीकली 2’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Image

ईशा देओल की वापसी (pic credit-instagram)

Esha Deol Upcoming film: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल (Esha Deol) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। ईशा देओल आखिरी बार वेब सीरीज 'रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस' (Rudra The Edge of Darkness) में नजर आई थी। ये सीरीजी साल 2022 में जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इसे लोगों ने खूब प्यार दिया था। इस बीच ये खबर सामने आई है कि ईशा देओल एंटरटेनमेंट की दुनिया में वापसी करने वाली हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Daayra: इन 5 कारणों से छाया करीना-पृथ्वीराज की फिल्म का ट्रेलर, हर कोई कर रहा है चर्चा)

ईशा देओल की वापसी

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईशा देओल और सोनिया बंसल ने ‘मालामाल वीकली 2’ साइन कर ली है। ईशा देओल पहले भी कॉमेडी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और काफी समय से एक्टिंग में वापसी के लिए एक अच्छी कहानी की तलाश में थीं। उन्हें फिल्म की कहानी और अपना किरदार पसंद आया, जिसके बाद उन्होंने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी। वहीं सोनिया बंसल ने ‘बिग बॉस 17’ में नजर आने के बाद अपनी पहचान बनाई थी। मेकर्स ने उन्हें फिल्म में एक दिलचस्प रोल ऑफर किया, जिसे लेकर सोनिया काफी उत्साहित हैं। इसी वजह से उन्होंने भी फिल्म साइन कर ली।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मालामाल वीकली 2’ की शूटिंग नवंबर 2026 से शुरू हो सकती है। फिल्म की कहानी पहली फिल्म से अलग होगी, लेकिन इसका मूल अंदाज पहले जैसा ही रहेगा। फिल्म में एक छोटे शहर की कहानी दिखाई जाएगी, जहां गरीबी और लालच से परेशान आम लोग अचानक मिलने वाले पैसों के लालच में ऐसी मुसीबत में फंस जाते हैं, जिससे हालात लगातार बिगड़ते चले जाते हैं। बता दें कि साल 2006 में रिलीज हुई ‘मालामाल वीकली’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। फिल्म में दिवंगत अभिनेता ओम पुरी समेत परेश रावल, रितेश देशमुख और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आए थे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article