Archana Gautam On MC Stan After Winning Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की ट्रॉफी रैपर एमसी स्टेन ने अपने नाम कर ली है। रविवार को हुए सलमान खान के शो के ग्रैंड फिनाले में एमसी स्टेन विजेता बने तो वहीं शिव ठाकरे फर्स्ट रनर-अप और प्रियंका चाहर चौधरी सेकेंड रनर-अप बनकर रह गईं। हालांकि शालीन भनोट और अर्चना गौतम टॉप-5 में आकर भी फिनाले में बाहर हो गए। अब अर्चना गौतम ने एमसी स्टेन के विनर बनने पर अपना गुस्सा जाहिर किया है और उनका मानना है कि कहीं ना कहीं ये सही नहीं हुआ है।
बिग बॉस-16 हाउस से बाहर निकलने के बाद अर्चना गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अर्चना अपना गुस्सा जाहि करती दिख रही हैं। स्टेन की जीत पर रिएक्ट करते हुए अब अर्चना गौतम ने कहा कि स्टैन का जीतना उन्हें पच नहीं रहा है क्योंकि उन्होंने पूरे सीजन कुछ भी नहीं किया। 'यहां तक कि उन्हें गेम खेलना भी 2 हफ्ते पहले ही आया था। उसका शो से शुरुआत से लेकर अब तक कोई जुड़ाव था ही नहीं। कभी कोई था ही नहीं क्योंकि उसने दो हफ्ते पहले ही तो गेम सीखा है। मुझे लगता हैं कि आखिरी के दो हफ्ते पहले आना चाहिए था और ट्रॉफी लेकर चले जाना चाहिए था क्योंकि हमने जो अपनी छीछालेदर करवाई है, बेइज्जती करवाई है, सलमान खान की डाट भी खाई है... ठीक है उसका अपना अलग मजा है, हम यहां से कुछ सीखकर जा रहे हैं।'
बिग बॉस 16 में एमसी स्टेन को भी अपने जीतने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन ट्रॉफी सबके हाथों से फिसलकर उनके पास आई। हालांकि, उनकी जीत ने बहुत लोगों को निराश भी किया है क्योंकि उनके हिसाब से वो शो जीतना डिजर्व नहीं करते हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड्स की मानें तो बिग बॉस 16 जीतने की रेस में सबसे आगे प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे थे। ऐसे में स्टैन के जीतने पर ज्यादातर लोग हैरान हैं।
