Harshad Arora Ties Knot With Naagin 6 Actress Muskaan Rajput: टीवी के चर्चित शो 'बेइंतेहा' से सुर्खियां बटोरने वाले हर्षद अरोड़ा ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही समा बांधा है। हर्षद अरोड़ा 'गुम है किसी के प्यार में' के साथ-साथ कई टीवी शो में नजर आ चुके हैं, जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया। वहीं अब हर्षद अरोड़ा की जिंदगी का नया पड़ाव शुरू हो गया है। दरअसल, हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) 'नागिन 6' एक्ट्रेस मुस्कान राजपूत के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। यूं तो हर्षद अरोड़ा और मुस्कान राजपूत ने अपनी शादी बहुत ही प्राइवेट रखी थी। लेकिन फैंस को उनकी शादी की तस्वीर देखने का बेसब्री से इंतजार था। खास बात तो यह है कि अब हर्षद अरोड़ा और मुस्कान राजपूत के फैंस का ये इंतजार खत्म होने वाला है।
दरअसल, हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में 'बेइंतेहा' एक्टर दूल्हे राजा बने नजर आए। हर्षद अरोड़ा ने अपनी शादी पर ऑफव्हाइट शेरवानी पहनी और इसी से मैच करते हुए पगड़ी पहनी। इस लुक में हर्षद अरोड़ा का डैशिंग अंदाज देखने लायक रहा। फोटो में हर्षद अरोड़ा के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान दिखाई दी। हर्षद की ये तस्वीर उनके दोस्त प्रशांत ने साझा की है। हालांकि कपल ने अभी तक अपनी शादी की झलकियां फैंस को नहीं दिखाई हैं। बता दें कि हर्षद अरोड़ा और मुस्कान राजपूत की सगाई फरवरी में ही हो गई थी।

हर्षद अरोड़ा की हुई शादी
हर्षद अरोड़ा की हल्दी से जुड़ी तस्वीर भी आई सामने
हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) की हल्दी सेरेमनी से जुड़ी फोटो भी सामने आई थी। इस तस्वीर में एक्टर येलो कुर्ता पजामा पहन रस्म अदा करते दिखाई दिये। उनके अलावा मुस्कान राजपूत की हल्दी की फोटो भी वायरल हुई थी, जिसमें उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया।
