टीवी मसाला

Anupama: काव्या को धोखा देकर अनुपमा के प्यार में पड़ा वनराज, अनुज का हाथ थामेगी माया

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 24, 2023, 02:37 PM IST

Anupama 24th February 2024, Full Episode: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर है। आज के एपिसोड में वनराज अनुपमा से कहेगा अपनी दिल की बात। वो अनुपमा से कहता है कि तुम्हारे आने से शाह परिवार में फिर से खुशियां वापस लौट आई है।

Image

anupama (credit pic: instagram)

Anupama 24th February 2024, Full Episode: अनुपमा (Anupama) में आज के एपिसोड की शुरुआत वनराज अनुपमा के साथ होती है। जहां वनराज अनुपमा से कहता है कि तुम्हारी वजह से इस घर में लंबे समय बाद खुशियां वापस आई है। तुम इस घर में दोबारा खुशियां लेकर आई हो। अनुपमा कहती हैं कि मैं यहां अपने बेटे के लिए आई हूं। किसी को खुश करने नहीं। वनराज कहता है कि मैं जानता हूं कि तुम अनुज और अनु के साथ पिकनिक नहीं जा पाईं इसीलिए दुखी हो। अनुपमा कहती हैं कि ये आखिरी बार था। ऐसा फिर नहीं होगा।

मैं अगली बार अनु और अनुज के साथ रहूंगी। वनराज अनुपमा को जाने से रोकता है क्योंकि वो उससे बात करना चाहता था। वनराज अनुपमा से कहता है कि तुम्हारे आने से सब कुछ ठीक हो गया है। उसे अनुपमा की कंपनी अच्छी लगती है और वो अभी भी उसे भूल नहीं पाया है।

माया अनुज को करना चाहती हैं इंप्रेस

अनुपमा वनराज से कहते हैं कि मुझे अपनी शादी में बहुत सारे जख्म मिले है, जिसे मैं कभी नहीं भूला सकती हूं। हम दोनों के बीच कोई इमोशनल बॉन्ड नहीं है। अनुपमा वनराज से कहती हैं कि मेरे साथ होते हुए भी तुम काव्या के साथ थे। अब तुम यही चीज काव्या के साथ कर रहे हों। जबकि वो तुम्हारे परिवार को अपनाने की कोशिश कर रही हैं। तुम काव्या को दुखी क्यों करना चाहते हो। इसी के साथ अनुपमा कहती हैं कि मैं अनुज और अनु के साथ बेहद खुश हूं। माया अनुज के साथ वॉक पर जाना चाहती हैं। वो उसकी बात मानने से इनकार कर देता है। माया कहती हैं कि मैं अनुज को इंप्रेस करके रहूंगी। वो उसकी पसंद और नापसंद के बारे में जानने की कोशिश करेगी। अपकमिंग एपिसोड में माया के बॉयफ्रेंड संभु की एंट्री होगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article