Prakash Raj Voter Id Case: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कभी सिंघम (Singham) एक्टर प्रकाश राज का कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी किसी पोस्ट पर बवाल मच जाता है। लेकिन इन सब के बीच प्रकाश राज से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। प्रकाश राज पर एक पुराने केस को लेकर गिरफ्तारी का खतरा बढ़ गया है। इस मामले के सामने आने के बाद हर तरफ प्रकाश राज को लेकर चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:अल्लू अर्जुन समेत इन साउथ स्टार्स से धुरंधर 2 की तारीफ सुन बौखलाए प्रकाश राज, कह दी ये बात
प्रकाश राज के जारी हुआ वारंट
एक्टर प्रकाश राज इन दिनों बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। उनके खिलाफ कई वोटर आईडी फ्रॉड के मामलों में नॉन-बेलेबल वारंट जारी कर दिया गया है। कोर्ट ने इस मामले में काफी सख्त रुख अपनाया है और प्रकाश राज को अब गिरफ्तारी का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि एक्टर के खिलाफ ये तीसरा गैर-जमानती वारंट है, जिसके बाद विवाद अब माना जा रहा है कि प्रकाश राज कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं। इस खबर के सामने आने के बाद प्रकाश राज के फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं। प्रकाश राज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:रामायण पर विवादित बयान देकर फंसे Prakash Raj, बीजेपी नेता ने दर्ज कराई शिकायत
क्या है पूरा मामला?
प्रकाश राज से जुड़ा ये मामला साल 2019 का है, जब एक्टर ने बेंगलुरु सेंट्रल सीट से निर्दलीय चुनाव लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसके बाद साल 2023 में एक वकील ने एक्टर पर वोटर आईडी फ्रॉड का आरोप लगाया था। वकील के मुताबिक एक्टर का एक दो नहीं बल्कि 4 मतदाता सूची में नाम है। आपको बता दें कि भारतीय चुनावी नियमों के अनुसार, किसी भी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में सिर्फ एक ही स्थान पर दर्ज हो सकता है। अगर किसी नागरिक का नाम एक से अधिक जगहों की मतदाता सूची में पाया जाता है, तो यह कानून का उल्लंघन माना जाता है। आता है वकील ने इसको लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद एक्टर के खिलाफ कोर्ट ने सख्त एक्शन लेते हुए वारंट जारी किया था।
