साउथ मूवीज

अल्लू अर्जुन समेत इन साउथ स्टार्स से धुरंधर 2 की तारीफ सुन बौखलाए प्रकाश राज, कह दी ये बात

Prakash Raj tweet: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को सभी लोग प्यार दे रहे हैं। साउथ के स्टार्स भी फिल्म की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। हालांकि प्रकाश राज को ये बात पसंद नहीं आई। उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

Image

pic credit-instagram

Prakash Raj tweet: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन की फिल्म धुरंधर 2 हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी मोटी कमाई कर रही है। बता दें बॉलीवुड समेत साउथ के स्टार्स भी धुरंधर 2 की जमकर तारीफ कर रहे है। अल्लू अर्जुन से लेकर महेश बाबू तक ने ट्वीट करके धुरंधर 2 की सक्सेस को सेलिब्रेट किया है। हालांकि प्रकाश राज को ये सब बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

प्रकाश राज ने कसा तंज

एक्टर प्रकाश राज ने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने साउथ के बड़े सितारों अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा, जूनियर एनटीआर और महेश बाबू की फिल्म की तारीफ पर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने ट्वीट किया, 'धुरंधर 2 की तारीफ अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा, जूनियर एनटीआर और महेश बाबू ने की है। बॉलीवुड से किसी स्टार ने कुछ कहा क्या??'इसके जवाब में प्रकाश राज ने लिखा, 'ऑब्लिगेशंस के संकेत साउथ तक फैल गए... #justasking।' उन्होंने हम दोनों (1961) के गाने' अभी ना जाओ छोड़ कर' का वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'मैं... धुरंधर से बहुत दूर... #justasking।'

महेश बाबू ने कही थी ये बात

बता दें कि महेश बाबू ने फिल्म की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था, "धुरंधर: द रिवेंज परफेक्ट प्रिसीजन से बनाया गया धमाका है। रणवीर का सबसे बेहतरीन अवतार... आदित्य धर ने इसे स्टैंडिंग ओवेशन वाली फिल्म बनाया है। माधवन की परफॉर्मेंस और शाश्वत सचदेव का म्यूजिक कमाल का। पूरी टीम को बधाई... यह फिल्म देखने और सेलिब्रेट करने लायक है।' फिल्ममेकर राकेश रोशन ने धुरंधर 2 के बारे में लिखा, 'मैंने आदित्य धर की ऐतिहासिक फिल्म धुरंधर देखी। यह हमें याद दिलाती है कि हमें सिनेमा की सोच, जुनून और साहस से फिर से रीसेट करना चाहिए। आदित्य ने फिल्ममेकिंग में नया युग शुरू कर दिया है! यह कोई धमकी नहीं, बल्कि कहानी और एंटरटेनमेंट में जरूरी क्रांति है। समय आ गया था और आदित्य ने उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है। भगवान आपको और ताकत दे, आदित्य।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article